रांची : जमशेदपुर में नगर निगम व औद्योगिक नगर क्षेत्र की सूची तैयार करें : रघुवर

Updated at : 01 Nov 2018 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : जमशेदपुर में नगर निगम व औद्योगिक नगर क्षेत्र की सूची तैयार करें : रघुवर

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर में नगर निगम व औद्योगिक नगर क्षेत्र की सूची तैयार करने को कहा है. उन्होंने कहा कि जिला के उपायुक्त और कंपनी के अधिकारी कौन सा क्षेत्र नगर निगम में आयेगा और कौन सा क्षेत्र औद्योगिक नगर में, इसकी सूची मिल कर तैयार करें. लोगों से राय लेकर […]

विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर में नगर निगम व औद्योगिक नगर क्षेत्र की सूची तैयार करने को कहा है. उन्होंने कहा कि जिला के उपायुक्त और कंपनी के अधिकारी कौन सा क्षेत्र नगर निगम में आयेगा और कौन सा क्षेत्र औद्योगिक नगर में, इसकी सूची मिल कर तैयार करें.
लोगों से राय लेकर सूची को मूर्त रूप दिया जायेगा. जो क्षेत्र औद्योगिक नगर के तहत आयेंगे, वहां भी नगर निगम क्षेत्र की तर्ज पर ही शुल्क लेना होगा. बिजली, पानी आदि चीजों की दर नियामक आयोग द्वारा निर्धारित दर पर औद्योगिक नगर क्षेत्र में ली जाये.
श्री दास ने यह बातें जमशेदपुर औद्योगिक नगरी के गठन से संबंधित बैठक में कही. उन्होंने कहा कि इस संबंध में अंतिम निर्णय राज्य सरकार लेगी. बैठक में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार बर्णवाल, नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह, राजस्व सचिव केके सोन, टाटा कंपनी के सुनील भास्करण समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.
पीएम के नेतृत्व में भारत बुलंदियों पर : रांची. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत के बेहतर प्रदर्शन पर देशवासियों को बधाई दी है.
इज ऑफ डुइंग बिजनेस की रैंकिंग में भारत की 23 पायदान की बढ़ोतरी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और नीतियों का ही परिणाम है कि भारत लगातार बुलंदियों को छू रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola