रांची़ : फार्क एंड कार्क रेस्टोरेंट के संचालक की हत्या करने के इरादे से पहुंचा था सोनू इमरोज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Nov 2018 8:56 AM

विज्ञापन

रांची़ : मेन रोड ओवरब्रिज के समीप फार्क एंड कार्क रेस्टोरेंट के संचालक विकास सिंह उर्फ ऋषि सिंह की हत्या के इरादे से मंगलवार को सोनू इमरोज पांच साथियों के साथ पहुंचा था, लेकिन ऋषि सिंह के वहां नहीं रहने के कारण सभी लौट गये़ ऋषि सिंह ने एसएसपी अनीश गुप्ता को बताया कि साेनू […]

विज्ञापन
रांची़ : मेन रोड ओवरब्रिज के समीप फार्क एंड कार्क रेस्टोरेंट के संचालक विकास सिंह उर्फ ऋषि सिंह की हत्या के इरादे से मंगलवार को सोनू इमरोज पांच साथियों के साथ पहुंचा था, लेकिन ऋषि सिंह के वहां नहीं रहने के कारण सभी लौट गये़
ऋषि सिंह ने एसएसपी अनीश गुप्ता को बताया कि साेनू इमरोज ने बंगाल के एक शूटर को उसकी हत्या के लिए बुलाया है़ इस घटना के बाद पुलिस ने ऋषि सिंह को बॉडीगार्ड दिया है़ बताया जाता है कि मंगलवार शाम 7:45 बजे एक स्काॅर्पियो से सोनू इमरोज पांच गुर्गों के साथ पहुंचा था़ वह स्काॅर्पियो में बैठा था जबकि तीन साथी रेस्टोरेंट के अंदर ऋषि सिंह के संबंध में पूछताछ करने गये़
काउंटर पर बैठा कर्मचारी उन तीनों को लेकर ऋषि सिंह जहां बैठता है वहां गया, लेकिन संयोग से ऋषि सिंह नहीं था. बताया जाता है कि सोनू जब जमशेदपुर जेल में बंद था, उस समय भी ऋषि सिंह को हर महीने पांच लाख रुपये रंगदारी देने को कहा था़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola