झारखंड के 19 जिलों के विकास के लिए दौरे पर आयी केंद्रीय टीम

Updated:
विज्ञापन

रांची : कौशल विकास के माध्यम से झारखंड के विकास के लिए आकांक्षी जिलों का आकलन करने केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की चार सदस्यीय टीम झारखंड पहुंची. तीन दिनों के इस दौरै में संयुक्त सचिव राजेश अग्रवाल, उप निदेशक श्री मूर्ति, ���नएसडीए के प्रतिनिधि मनीष कुमार, जयकांत सिंह शामिल हैं. टीम ने मंगलवार […]

विज्ञापन
रांची : कौशल विकास के माध्यम से झारखंड के विकास के लिए आकांक्षी जिलों का आकलन करने केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की चार सदस्यीय टीम झारखंड पहुंची. तीन दिनों के इस दौरै में संयुक्त सचिव राजेश अग्रवाल, उप निदेशक श्री मूर्ति, एनएसडीए के प्रतिनिधि मनीष कुमार, जयकांत सिंह शामिल हैं.
टीम ने मंगलवार को रांची पहुंचने पर पहले दिन उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के वरीय अधिकारियों व जिला के अधिकारियों के साथ बैठक की. रांची समाहरणालय में आयोजित इस बैठक में राज्य के 19 आकांक्षी जिलों यथा गढ़वा, गिरिडीह, साहेबगंज, पाकुड़, बोकारो, लोहरदगा, हजारीबाग, रामगढ़, दुमका, रांची, चतरा, खूंटी, लातेहार, गोड्डा, गुमला, सिमडेगा, पलामू, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम के विकास के लिए चर्चा की गयी. संयुक्त सचिव श्री अग्रवाल ने कहा कि इन आकांक्षी जिलों की संकल्पना पांच मुख्य तथ्यों स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेशन तथा कौशल विकास को ध्यान में रख कर तैयार की गयी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola