रांची : बरियातू में दहेज के लिए महिला को जलाया

Updated:
विज्ञापन

रांची : बरियातू के जोड़ा तालाब के समीप रहने वाली प्रीति देवी (22 वर्ष) को जला कर मार देने का आरोप उसके पिता ने लगाया है़ दहेज व संपत्ति विवाद के कारण हत्या करने का आरोप लगाया गया है़ मृतका के पिता वीरेंद्र प्रसाद ने प्रीति की सास, जेठ संजीव कुमार, जेठानी सरोज देवी, उनके […]

विज्ञापन
रांची : बरियातू के जोड़ा तालाब के समीप रहने वाली प्रीति देवी (22 वर्ष) को जला कर मार देने का आरोप उसके पिता ने लगाया है़ दहेज व संपत्ति विवाद के कारण हत्या करने का आरोप लगाया गया है़
मृतका के पिता वीरेंद्र प्रसाद ने प्रीति की सास, जेठ संजीव कुमार, जेठानी सरोज देवी, उनके दो बच्चे, तीन ननद सहित 12 सदस्यों पर बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है़ वीरेंद्र प्रसाद ने प्राथमिकी में कहा है कि प्रीति को शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था़
विवाहिता का मायके बिहार के बक्सर में है़ उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी़ उसका पति नीतीश कुमार उर्फ गुड्डू बेरोजगार है़ उसके दो बच्चे है़ं
प्रीति की सास को पेंशन मिलती है़ आरोप है कि पेंशन का सारा पैसा प्रीति की ननद हड़प लेती थी. इस कारण प्रीति को बच्चों के लालन-पालन में कठिनाई हो रही थी़ जब प्रीति इस संबंध में बाेलती थी, तो उसके साथ मारपीट की जाती थी़ 24 अक्तूबर को केरोसिन डाल कर उसे आग के हवाले कर दिया गया. गंभीर अवस्था में उसे रिम्स में भर्ती कराया गया था. रविवार को उसकी मौत हो गयी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola