रांची : विमला प्रधान के मामले में सुनवाई एक नवंबर को होगी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस अनंत विजय सिंह की अदालत में गुरुवार को विधायक विमला प्रधान के निर्वाचन को चुनौती देनेवाली चुनाव याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान प्रार्थी प्रफुल्ल चंद्र गवाही देने के लिए उपस्थित हुए, लेकिन उनके अधिवक्ता ने समय देने का आग्रह किया. इस पर अदालत ने मामले की अगली […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस अनंत विजय सिंह की अदालत में गुरुवार को विधायक विमला प्रधान के निर्वाचन को चुनौती देनेवाली चुनाव याचिका पर सुनवाई हुई.
सुनवाई के दौरान प्रार्थी प्रफुल्ल चंद्र गवाही देने के लिए उपस्थित हुए, लेकिन उनके अधिवक्ता ने समय देने का आग्रह किया. इस पर अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए एक नंबर की तिथि तय की. प्रतिवादी की ओर से अधिवक्ता अरविंद लाल उपस्थित थे. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी प्रफुल्ल चंद्र ने चुनाव याचिका दायर कर प्रतिवादी विधायक विमला प्रधान के निर्वाचन को चुनौती दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन