बेड़ो में युवक को गोली मारी

Updated:
विज्ञापन

बेड़ो : थाना क्षेत्र के इडरी गांव निवासी संजय साहू (29 वर्ष) को घर के समीप ही अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया. घटना सोमवार शाम करीब सात बजे की है. घटना के संबंध में संजय ने बताया कि खाना खाने के बाद वह घर के बाहर टहल रहा था. तभी दो युवक […]

विज्ञापन
बेड़ो : थाना क्षेत्र के इडरी गांव निवासी संजय साहू (29 वर्ष) को घर के समीप ही अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया. घटना सोमवार शाम करीब सात बजे की है. घटना के संबंध में संजय ने बताया कि खाना खाने के बाद वह घर के बाहर टहल रहा था. तभी दो युवक मोटरसाइकिल से आये और बेड़ो जाने का रास्ते पूछा. इसी दौरान पीछे बैठे युवक ने पिस्तौल निकाली व उन पर गोली चला दी. गोली उनके कंधे में लगी.
पुलिस संजय को स्थानीय लोगों की सहायता से 108 एंबुलेंस से बेड़ो अस्पताल ले आयी. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया. गोली उसके कंधे में फंसी है. बेड़ो थाना प्रभारी ने कहा कि घटना की छानबीन चल रही है. अपराधी शीघ्र पुलिस की गिरफ्त में होंगे. संजय बाहर ईंट भट्ठा में काम करता था. वह एक माह पूर्व ही गांव आया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola