रांची : राज्यपाल से मिलीं पूर्व शिक्षा मंत्री, की मांग, सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति पर न लगे रोक

Updated at : 16 Oct 2018 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : राज्यपाल से मिलीं पूर्व शिक्षा मंत्री, की मांग, सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति पर न लगे रोक

रांची : अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की अध्यक्ष सह पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव ने राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया को जारी रखने की मांग की़ उन्होंने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया दस वर्षों के बाद शुरू हुई है़ इस पर रोक लगाना छात्र हित में नहीं […]

विज्ञापन
रांची : अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की अध्यक्ष सह पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव ने राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया को जारी रखने की मांग की़
उन्होंने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया दस वर्षों के बाद शुरू हुई है़ इस पर रोक लगाना छात्र हित में नहीं होगा़ उन्होंने कहा कि यूजीसी का पत्र सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रकिया को प्रभावित नहीं करता़
इस पत्र में सिर्फ यही कहा गया है कि सिर्फ वैसी नियुक्ति प्रक्रिया रोकी जाये, जिसमें आरक्षण रोस्टर व सीटों के आवंटन का अधिकार इकाई डिपार्टमेंट को माना गया है, जबकि जेपीएससी द्वारा सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया में आधार इकाई विश्वविद्यालय है़ उन्होंने कहा कि यूजीसी द्वारा जारी पत्र के बाद भी मध्य प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया जारी है़ 1960 में रांची विवि बनने के 58 वर्ष बाद भी बैकलॉग नियुक्ति लंबित है़ जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग में विगत 38 वर्षों से शिक्षकों की कोई नियुक्ति नहीं हुई है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola