रांची : हत्या को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास थाने में शिकायत

Updated:
विज्ञापन

प्रगति प्रतीक क्लब के पंडाल में लगी आग, करीब तीन लाख का नुकसान रांची : हरमू के किशोर गंज चौक के समीप प्रगति प्रतीक क्लब द्वारा दुर्गा पूजा के लिए बनाये गये पंडाल में शनिवार की देर रात 2.20 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गयी़ इस घटना में ढ़ाई से तीन लाख रुपये […]

विज्ञापन
प्रगति प्रतीक क्लब के पंडाल में लगी आग, करीब तीन लाख का नुकसान
रांची : हरमू के किशोर गंज चौक के समीप प्रगति प्रतीक क्लब द्वारा दुर्गा पूजा के लिए बनाये गये पंडाल में शनिवार की देर रात 2.20 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गयी़ इस घटना में ढ़ाई से तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है़
क्लब के अध्यक्ष मनीष सिंह व संयोजक नवीन चंचल ने बताया कि आग से पंडाल के सामने का हिस्सा जल गया, लेकिन लोगों की मदद से सब ठीक कर लिया गया है़ दूसरी तरफ सुखदेव नगर पुलिस ने फायर ब्रिगेड को भी सूचित कर दिया था, उसके पहले ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया लिया.
सोमवार शाम सात बजे 11 पुरोहितों के द्वारा पूजा के बाद पंडाल का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जायेगा़ बताया जाता है कि आग बुझने बाद से ही 20-25 कारीगर व मजदूर, मुहल्ले के लोग पंडाल बनाने में युद्ध स्तर पर जुट गये़ इधर जानकारी मिलने बाद रांची महानगर दुर्गापूजा समिति के पदाधिकारी भी पहुंचे़ संयोजक मुनचुन राय और अन्य पूजा समिति के लोगों ने मदद का भरोसा दिया है़
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola