सीएम रघुवर दास ने किया करारा हमला, बोले- झामुमो ने झारखंड का बालू मुंबई के ठेकेदारों को बेचा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

निरसा/बरोरा : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि आदिवासी के नाम पर राजनीति करनेवाले झामुमो ने सबसे ज्यादा आदिवासियों का शोषण किया है. झारखंड का बालू मुंबई के ठेकेदारों को 500 करोड़ रुपये में बेच दिया. श्री दास शुक्रवार को निरसा के रामकनाली में आयोजित शहादत दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान […]
विज्ञापन
निरसा/बरोरा : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि आदिवासी के नाम पर राजनीति करनेवाले झामुमो ने सबसे ज्यादा आदिवासियों का शोषण किया है. झारखंड का बालू मुंबई के ठेकेदारों को 500 करोड़ रुपये में बेच दिया. श्री दास शुक्रवार को निरसा के रामकनाली में आयोजित शहादत दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.
इस दौरान मुख्यमंत्री समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने फाब्ला नेता सुशांतो सेनगुप्ता, डीडी पाल व संजय सेनगुप्ता के 17वें शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. श्री दास ने मासस पर निशाना साधते हुए कहा कि मार्क्सवाद-लेनिनवाद को भारत के साथ-साथ विश्व के अन्य देशों ने भी नकार दिया है. हाल के दिनों में वह चीन गये थे. जिस देश में इनकी उत्पत्ति हुई, उस देश ने भी वामपंथ को नकार कर विकास के लिए पूंजीवाद पर चलना प्रारंभ कर दिया है.
बिजली की आंखमिचौनी के खेल से हूं वाकिफ : सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल के बाद अब निरसा के लोगों को भी वामपंथ को नकारने की आवश्यकता है. दुनिया के मजदूर एक हो का नारा देने वाले वामपंथी नेताओं ने मजदूरों को मजदूर ही रहने दिया, खुद मजबूत हो गये. श्री दास ने कहा कि वह राजनीति में झूठ नहीं बोलते हैं. कहा कि बिजली की आंखमिचौनी के खेल से वाकिफ हूं.
यह इसलिए हो रहा है, क्योंकि 67 सालों में यहां की सरकारों ने कभी ट्रांसफॉर्मर घोटाला किया, तो कभी मीटर घोटाला. उनके पास न तो नीति ठीक थी और न ही नीयत. झारखंड के कोयला से पूरा देश रोशन होता है. पूर्ववर्ती सरकार की भूल यह थी कि उन्होंने कोयला बेचने का काम किया. अब हमारी सरकार 80 पावर ग्रिड, 257 सब स्टेशन का निर्माण राज्य के अंदर करा रही है.
मात्र तीन-चार वर्षों के अंदर झारखंड को किसी भी डीवीसी या एनटीपीसी से बिजली नहीं खरीदनी पड़ेगी. टीवीएनएल हमारी होगी. बिजली व्यवस्था को स्थायी रूप से ठीक करने के लिए आधारभूत संरचना पर युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है. उधर, बाघमारा प्रखंड के चिटाही में आयोजित पूना महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल हुए. आयोजन बाघमारा विधायक ढुलू महताे ने किया. उपस्थित खेल प्रेमियों को सीएम ने स्टेडियम की सौगात दी. कहा कि स्टेडियम सभी सुविधाओं से युक्त होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










