रांची : इंडिया में जन्मी पीढ़ी का भारत से परिचय कराना जरूरी : अर्जुन मुंडा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Oct 2018 6:39 AM (IST)
विज्ञापन

अयोध्यानाथ मिश्र की पुस्तक नीमिया तरे डोली… का लोकार्पण नारी मन और ग्राम्य जीवन को समझने में मददगार है पुस्तक : महेश पोद्दार रांची : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार एवं साहित्यकार महुआ माजी ने सोमवार को अयोध्यानाथ मिश्र का कहानी संग्रह नीमिया तरे डोली… का विमोचन किया. प्रेस क्लब में आयोजित […]
विज्ञापन
अयोध्यानाथ मिश्र की पुस्तक नीमिया तरे डोली… का लोकार्पण
नारी मन और ग्राम्य जीवन को समझने में मददगार है पुस्तक : महेश पोद्दार
रांची : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार एवं साहित्यकार महुआ माजी ने सोमवार को अयोध्यानाथ मिश्र का कहानी संग्रह नीमिया तरे डोली… का विमोचन किया. प्रेस क्लब में आयोजित विमोचन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि हमारे देश में ऐसी एक पूरी पीढ़ी तैयार हो गयी है, जिसका जन्म और पालन-पोषण शहर में ही हुआ है. वैसे लोग ग्रामीण जीवन से पूर्णतः अनभिज्ञ हैं. इंडिया में जन्मे ऐसे लोगों को भारत से परिचय कराना जरूरी है.
सांसद महेश पोद्दार ने कहा कि ग्राम्य जीवन और नारी मन को समग्रता में एक साथ समझना हो, तो यह पुस्तक सहायक होगी. इसमें ग्राम्य जीवन का सूक्ष्मता और संवेदनशीलता के साथ चित्रण किया गया है. साहित्यकार महुआ माजी ने लोकभाषा और लोकजीवन के महत्व और उनके बीच के अन्योन्याश्रय संबंध पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम का संचालन संतोष किड़ो और धन्यवाद ज्ञापन कैप्टेन देवाशीष मिश्रा ने किया.
क्या है पुस्तक में : नीमिया तरे डोली… (कहानी संग्रह) गांव की सोंधी सुगंध को समेटे हुए लोक जीवन की गाथा को छोटी-छोटी कहानियों के माध्यम से व्यक्त करती है. अयोध्यानाथ मिश्र संसदीय मामलों के विशेषज्ञ हैं. गांव की सहभागी संस्कृति, तीज-त्योहार, कला-कौशल, इसके आधार हैं, तो सुख-दुख में साथ जीने-मरने की प्रवृत्ति इसे संबल प्रदान करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










