रांची : निजी क्षेत्र में ज्यादा संभावना क्षमता दिखाने की है जरूरत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : मोटिवेटर डॉ विवेक बिंद्रा ने कहा कि सरकारी से ज्यादा निजी संस्थान में ग्रोथ है. आपके पास निजी क्षेत्र में स्कोप ज्यादा रहता है. बस आपको अपनी क्षमता दिखाने की जरूरत होती है. हमेशा शॉर्ट टर्म गोल पर ध्यान नहीं देना चाहिए, बल्कि हमेशा लॉग टर्म गोल पर अपना ध्यान केंद्रित करने की […]
विज्ञापन
रांची : मोटिवेटर डॉ विवेक बिंद्रा ने कहा कि सरकारी से ज्यादा निजी संस्थान में ग्रोथ है. आपके पास निजी क्षेत्र में स्कोप ज्यादा रहता है. बस आपको अपनी क्षमता दिखाने की जरूरत होती है.
हमेशा शॉर्ट टर्म गोल पर ध्यान नहीं देना चाहिए, बल्कि हमेशा लॉग टर्म गोल पर अपना ध्यान केंद्रित करने की जरूरत होती है. वह रविवार को होटल रेडिशन ब्लू में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के व्यापारियाें को टिप्स दे रहे थे. कार्यक्रम में एक हजार से ज्यादा व्यापारियाें को सफल होने के टिप्स दिये गये.
कार्यक्रम के बाद उन्होंने पत्रकारों को बताया कि झारखंड, बिहार व उत्तरप्रदेश में यह ट्रेंड है कि सरकारी नौकरी ही सबकुछ है. इससे समाज में पहचान बनती है. राज्य में खनिज है. अाप अपने संसाधन का उपयोग कर बड़ा बन सकते हैं.
उन्होंने कहा कि हम हर आदमी को बिजनेस के उस मुकाम तक पहुंचाना चाहते हैं, जिसके लिए वह सपना देखता है. यू-ट्यूब चैनल पर हमारे मोटिवेशनल स्पीच को देखनेवालों की संख्या चार मिलियन हो गयी है. शीघ्र ही हम एप के माध्यम से मैनेजमेंट की पढ़ाई कराने जा रहे हैं. इसके लिए सिर्फ 2,000 रुपये फीस रखी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन