रांची : मॉब लिंचिंग में मारे गये अलीमुद्दीन की पत्नी को मिला पांच लाख का मुआवजा
Updated at : 30 Sep 2018 8:51 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रामगढ़ के बहुचर्चित मॉब लिंचिंग में मारे गये अलीमुद्दीन अंसारी की पत्नी मरयिम खातून को रामगढ़ व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा पांच लाख रुपये का चेक मुआवजे के रूप में दिये जाने पर ऑल मुसलिम यूथ एसोसिएशन (आमया) ने आभार जताया है. संगठन की सचिव नाजिया तब्बसुम ने बताया कि आमया […]
विज्ञापन
रांची : रामगढ़ के बहुचर्चित मॉब लिंचिंग में मारे गये अलीमुद्दीन अंसारी की पत्नी मरयिम खातून को रामगढ़ व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा पांच लाख रुपये का चेक मुआवजे के रूप में दिये जाने पर ऑल मुसलिम यूथ एसोसिएशन (आमया) ने आभार जताया है.
संगठन की सचिव नाजिया तब्बसुम ने बताया कि आमया ने तीन तलाक व मॉब लिंचिंग मामले को लेकर 25 सितंबर को संवाददाता सम्मेलन किया था, जिसमें स्व अलीमुद्दीन अंसारी की पत्नी भी शामिल थी. उस समय उन्होंने बताया था कि जून 2017 में उनके पति की भीड़ द्वारा हत्या के बाद उनकी स्थिति दयनीय हो गयी है. सरकार ने मुआवजा देने की घोषणा की थी, लेकिन उन्हें मुआवजा नहीं मिला़ नाजिया ने कहा है कि राज्य सरकार मॉब लिंचिंग की अन्य घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए फार्स्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराये़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




