रांची : कर्तव्यों के निर्वाह के लिए प्रबंधकीय क्षमता काे विकसित करना जरूरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : विज्ञान एवं प्रबंधन संस्थान रांची में शनिवार को सर्जिकल स्ट्राइक डे मनाया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कर्नल आरए प्रसाद मौजूद थे. मौके पर उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक कर कश्मीर में किस तरह से दुश्मनों का सफाया किया, इस बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने छात्रों को देश के हित में सजग रहने […]
विज्ञापन
रांची : विज्ञान एवं प्रबंधन संस्थान रांची में शनिवार को सर्जिकल स्ट्राइक डे मनाया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कर्नल आरए प्रसाद मौजूद थे. मौके पर उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक कर कश्मीर में किस तरह से दुश्मनों का सफाया किया, इस बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने छात्रों को देश के हित में सजग रहने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों की भांति अपने कर्तव्यों व दायित्वों के सफल निर्वाह करने के लिए प्रबंधकीय क्षमता को विकसित करना चाहिए.
वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद मेजर विष्णु महतो ने छात्रों के साथ वर्ष 1971 व 1999 के युद्ध व कश्मीर में शांति बहाली के लिए सैनिकों की योगदान पर अपना अनुभव साझा किया. उन्होंने कहा कि देश के लिए काम करना हर भारतीय का धर्म है.
सचिव टी प्रसाद ने युवाओं को देश की सुख, समृद्धि व विकास के लिए निरंतर आगे आने का आह्वान किया. संस्थान के प्रध्यापक एवं छात्रों ने कविताएं सुनायीं. वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये. कार्यक्रम में निदेशक के गिरि, उप निदेशक महेंद्र शुक्ला, अरविंद कुमार, विश्वनाथ बिद, आरएन भंजदेव, आरएन बिरंची व विशाल पाठक सहित कई फैकल्टी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










