चान्हो : शहीदों की गाथा याद किया

चान्हो : सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी बरसी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमर शहीद जयप्रकाश उरांव के गांव नवाडीह में शौर्य व पराक्रम दिवस के रूप में मनाया. प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सतीश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 21 मार्च 2018 को मणिपुर में चार आतंकियों को मारकर शहीद हुए जयप्रकाश उरांव की माता लक्ष्मी उरांव […]
चान्हो : सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी बरसी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमर शहीद जयप्रकाश उरांव के गांव नवाडीह में शौर्य व पराक्रम दिवस के रूप में मनाया. प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सतीश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 21 मार्च 2018 को मणिपुर में चार आतंकियों को मारकर शहीद हुए जयप्रकाश उरांव की माता लक्ष्मी उरांव से आशीर्वाद लिया.
जयप्रकाश उरांव की शहादत के साथ ही सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल देश के जवानों की वीर गाथा को याद किया. इस अवसर पर शहीद के आवास के समक्ष सफाई अभियान भी चलाया गया. मौके पर सतानंद सिंह, सफीक आलम, नागेंद्र ठाकुर, साधु लोहरा, चंदू लोहरा, विजय कुमार, शहीद के भाई रणजीत उरांव, महादेव महतो व अन्य मौजूद थे.
अनगड़ा. भाजपा कार्यकर्ताओं ने पराक्रम दिवस के अवसर पर शहीद लांसनायक राजकुमार महतो, शहीद हवलदार हरखनाथ महतो, धरती आबा बिरसा मुंडा व शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देशभक्ति नारे लगाये.
इससे पूर्व प्रतिमाओं व परिसर की सफाई की गयी. मौके पर जिला महामंत्री सुरेंद्र महतो, रामनाथ महतो, शिवशंकर केसरी, डॉ रिझु नायक, उमेश बड़ाइक, सुषमा देवी, मुश्ताक खान, सिकंदर अंसारी, मनोज चौधरी, सुनील महतो, सुप्रेश महतो, अगमलाल महतो, घनेनाथ महतो सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










