रांची : कुशवाहा जागरण मंच के संस्थापक अध्यक्ष का निधन, अंत्येष्टि

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Sep 2018 8:54 AM

विज्ञापन

रांची : कुशवाहा जागरण मंच के संस्थापक अध्यक्ष बलदेव महतो का अंतिम संस्कार सोमवार को स्वर्णरेखा नदी घाट में किया गया. अंतिम संस्कार कार्यक्रम के बाद मकचुंद टोली स्थित बुद्ध स्मृति भवन में शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. वे असाध्य रोग से ग्रसित थे व 23 सितंबर की देर […]

विज्ञापन
रांची : कुशवाहा जागरण मंच के संस्थापक अध्यक्ष बलदेव महतो का अंतिम संस्कार सोमवार को स्वर्णरेखा नदी घाट में किया गया. अंतिम संस्कार कार्यक्रम के बाद मकचुंद टोली स्थित बुद्ध स्मृति भवन में शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. वे असाध्य रोग से ग्रसित थे व 23 सितंबर की देर रात्रि उनका निधन हो गया था.
समाज के प्रबुद्धजनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बतायी और उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर चर्चा की. श्रद्धासुमन अर्पित करनेवालों में राजू महतो, सूरज महतो, जनार्दन प्रसाद, प्रेमरंजन महतो, गिरिधारी महतो, पुष्कर महतो, बीगेंद्र महतो, काशीनाथ महतो, अवध बिहारी महतो, भुवन महतो व अन्य लोग आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola