रांची : मंत्री ने पारा शिक्षकों को स्थायी करने का आग्रह किया

Updated at : 24 Sep 2018 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : मंत्री ने पारा शिक्षकों को स्थायी करने का आग्रह किया

रांची : जल संसाधन, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से पारा शिक्षकों को स्थायी करने का आग्रह किया है. उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पारा शिक्षकों की समस्याओं अवगत कराया है. उन्होंने कहा है कि रेशनलाइजेशन के नाम पर पारा शिक्षकों का शोषण हो रहा है. मालूम हो कि राज्य […]

विज्ञापन
रांची : जल संसाधन, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से पारा शिक्षकों को स्थायी करने का आग्रह किया है. उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पारा शिक्षकों की समस्याओं अवगत कराया है.
उन्होंने कहा है कि रेशनलाइजेशन के नाम पर पारा शिक्षकों का शोषण हो रहा है. मालूम हो कि राज्य में 68 हजार पारा शिक्षक हैं. पारा शिक्षक लंबे समय से छत्तीसगढ़ की तर्ज पर झारखंड में भी स्थायी नियुक्ति की मांग कर रहे हैं.
एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों ने पिछले दिनों श्री चौधरी से मुलाकात कर अपनी समस्या से उन्हें अवगत कराया था. उनका कहना था कि पारा शिक्षक विपरीत परिस्थिति के बीच कम मानदेय पर काम कर रहे हैं. उनकी स्थिति दयनीय हो गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola