रांची : तौहीद की मौत की खबर फैलते ही इलाके में मची अफरातफरी

Updated at : 19 Sep 2018 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : तौहीद की मौत की खबर फैलते ही इलाके में मची अफरातफरी

रांची : पुंदाग ओपी क्षेत्र के इलाही नगर स्थित इमाम बाड़ा के पास मुहर्रम का निशान खड़ा करने के दौरान मो तौहीद की मौत हो गयी. वहीं, मुसलिम अंसारी, रजाउल अंसारी और रफीक घायल हो गये. जैसे ही यह खबर इलाके में फैली, अफरा-तफरी मच गयी. थोड़ी ही देर में तौफीक के घर के बाहर […]

विज्ञापन
रांची : पुंदाग ओपी क्षेत्र के इलाही नगर स्थित इमाम बाड़ा के पास मुहर्रम का निशान खड़ा करने के दौरान मो तौहीद की मौत हो गयी. वहीं, मुसलिम अंसारी, रजाउल अंसारी और रफीक घायल हो गये. जैसे ही यह खबर इलाके में फैली, अफरा-तफरी मच गयी. थोड़ी ही देर में तौफीक के घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गयी.
स्थानीय लोगों ने बताया कि वह काफी मिलनसार व्यक्ति था. वह पूरे परिवार का भरण-पोषण भी करता था. लोगों ने बताया कि स्थानीय लोगों की टीम विभिन्न स्थानों पर निशान खड़ा कर चुके हैं.
तौहीद बांस को हाथ से पकड़े हुए था. इसलिए करंट की चपेट में आने से सबसे अधिक गंभीर रूप से वहीं घायल हुआ था, जिसके कारण उसकी मौत हो गयी. वहीं, अन्य घायलों के शरीर के कुछ अन्य अंग झुलस गये हैं. घटना के बाद इलाके के लोगों के बीच मातम पसर गया. महिलाएं भी अपने घरों के बाहर निकल घटना के बारे चर्चा करती दिखीं.
घटना पर स्थानीय लोगों ने जताया आक्रोश : स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर बिजली विभाग के प्रति आक्रोश भी प्रकट किया. लोगों ने बताया कि बिजली का तार बेतरतीब ढंग से लटका हुआ है. इसके अलावा तार कवर भी नहीं है.
इससे इलाके में कभी भी कोई घटना नहीं हो सकती है. ऐसे में बिजली विभाग को इस पर ध्यान देना चाहिए. उल्लेखनीय है कि पिछली बार रामनवमी के दौरान पंडरा के चटकपुर स्थित शांति नगर में रामनवमी पूजा के दौरान घर के बाहर पताका लगाने के दौरान साधु साव हाइटेंशन तार की चपेट में आने से घायल हो गया था. वहीं, रामनवमी के दौरान ही अरगोड़ा चौक के पास पताका खड़ा करने के दौरान बिजली की तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी और पांच लोग घायल हो गये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola