यात्रियों के साथ पुलिस पर भी जुर्माना

Updated at : 07 Jun 2014 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
यात्रियों के साथ पुलिस पर भी जुर्माना

नमकुम: रांची रेल मंडल ने शुक्रवार को नामकुम स्टेशन में टिकट चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान डीसीएम नीरज कुमार के नेतृत्व में विभिन्न ट्रेनों से उतरनेवाले यात्रियों के टिकट की जांच की गयी. अभियान में 169 बेटिकट यात्रियों से 49,903 रुपये वसूले गये. वहीं अधूरा टिकट लेकर सफर करने वाले तीन यात्रियों से 925 रुपये […]

विज्ञापन

नमकुम: रांची रेल मंडल ने शुक्रवार को नामकुम स्टेशन में टिकट चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान डीसीएम नीरज कुमार के नेतृत्व में विभिन्न ट्रेनों से उतरनेवाले यात्रियों के टिकट की जांच की गयी.

अभियान में 169 बेटिकट यात्रियों से 49,903 रुपये वसूले गये. वहीं अधूरा टिकट लेकर सफर करने वाले तीन यात्रियों से 925 रुपये और बिना बुकिंग कराये सामान ले जानेवाले 12 लोगों से 600 रुपये वसूले गये.

कुल 52,738 रुपये जुर्माना वसूला गया. डीसीएम नीरज कुमार ने कहा अभियान आगे भी जारी रहेगा. अभियान के दौरान बिना टिकट यात्र कर रहे पुलिसकर्मियों से भी जुर्माना वसूला गया. रांची रेल मंडल द्वारा टिकट चेकिंग की बात सुन बिना टिकट यात्र करने वाले यात्रियों में हड़कंप मच गया. अमूमन बिना प्लेटफार्म टिकट के ही स्टेशन परिसर में घूमनेवाले शुक्रवार को नहीं के बराबर दिखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola