रांची : स्कूल बस व ऑटो में टक्कर, चार छात्राें को लगी चोट

Updated:
विज्ञापन

जैप वन के पास हुई घटना, स्कूल बस चालक के नशे में होने की बात आयी सामने रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र के जैप वन के समीप शनिवार की सुबह डीएवी आलोक स्कूल की बस और मालवाहक ऑटो के बीच टक्कर हो गयी. इस घटना में बस में सवार पांच विद्यार्थियों में चार को चोट […]

विज्ञापन
जैप वन के पास हुई घटना, स्कूल बस चालक के नशे में होने की बात आयी सामने
रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र के जैप वन के समीप शनिवार की सुबह डीएवी आलोक स्कूल की बस और मालवाहक ऑटो के बीच टक्कर हो गयी. इस घटना में बस में सवार पांच विद्यार्थियों में चार को चोट लगी है. वहीं बस और ऑटो का अगला क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद गुस्साये लोगों ने बस का शीशा तोड़ डाला. इधर, घटना की सूचना मिलने पर डोरंडा थाना की पुलिस और विद्यार्थियों के परिजन वहां पहुंचे. घायल विद्यार्थी के परिजन उन्हें इलाज कराने के लिए अपने साथ ले गये. वहीं पुलिस ने स्कूल बस को अपने कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया. डोरंडा थाना की पुलिस के अनुसार मामले में दोनों पक्षों ने आपस में इलाज का खर्च वहन करने की बात को लेकर समझौता कर लिया है.
इसलिए कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी. पुलिस के अनुसार चालक लापरवाही से बस चला रहा था, जिसके कारण दुर्घटना हुई. इसलिए उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए एक हजार रुपये जुर्माना लेकर छोड़ दिया गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के दौरान चालक शराब के नशे में था. लेकिन पुलिस का कहना है कि जांच में चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि नहीं हुई है. घटना के दौरान चालक विद्यार्थियों को लेकर स्कूल जा रहा था. वहीं स्कूल के डॉयरेक्टर आलोक कुमार सिन्हा ने बताया कि दुर्घटना के बाद बच्चों को लाने के लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से दूसरी बस की व्यवस्था की गयी. जो बच्चे घायल हुए थे, उन्हें परिजन घटनास्थल पर पहुंच कर अपने साथ ले गये.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola