आज रांची सर्किल ऑफिस के सामने धरना देंगे पीएनबी के अधिकारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : पीएनबी, रांची के सर्किल हेड पीके जैन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए ऑल इंडिया पीएनबी आॅफिसर्स एसोसिएशन के बैनर तले बैंक अधिकारी सोमवार को रांची सर्किल ऑफिस के सामने धरना देंगे. एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे दो दिवसीय हड़ताल (28 और […]
विज्ञापन
रांची : पीएनबी, रांची के सर्किल हेड पीके जैन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए ऑल इंडिया पीएनबी आॅफिसर्स एसोसिएशन के बैनर तले बैंक अधिकारी सोमवार को रांची सर्किल ऑफिस के सामने धरना देंगे. एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे दो दिवसीय हड़ताल (28 और 29 सितंबर) पर चले जायेंगे.
एसोसिएशन के राज्य सचिव प्रशांत शांडिल्य ने कहा कि रांची के सर्किल हेड मनमानी कर रहे हैं. बुकरू में हुई बैंक डकैती की सूचना मिलने पर अन्य शाखाओं के अधिकारी घटनास्थल पर गये. इसे लेकर भी अमानवीय कार्रवाई की जा रही है. पूछा जा रहा है कि आखिर आप शाखा छोड़ कर क्यों आये? सर्किल हेड को सिर्फ अपने काम से मतलब है. स्टाफ से कोई मतलब नहीं है. बुकरू शाखा के अधिकारियों की भी कोई बात नहीं सुनी जा रही है. स्टाफ डरे हुए हैं. हाइवे में स्थित शाखाओं में सुरक्षा गार्ड नहीं दिया जा रहा है, लेकिन अपने लिए सुरक्षा चाहिए.
झारखंड-बिहार के सर्किल ऑफिस में भी होगा प्रदर्शन : इधर, झारखंड और बिहार के कुल आठ सर्किल ऑफिस और पटना स्थित जोनल ऑफिस के सामने सोमवार की शाम पांच बजे पीएनबी के अधिकारियों ने प्रदर्शन करने का फैसला किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन