कांग्रेस ने सहायक अभियंता को विरमित करने की मांग की

Updated:
विज्ञापन

रांची : कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड के प्रबंध निदेशक राहुल पुरवार से प्रोजेक्ट बिल्डिंग मुलाकात की. उनसे सहायक अभियंता जेएनके सिंह को विरमित करने की मांग की व ज्ञापन सौंपा. इस बाबत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने बताया कि ज्ञापन में कहा गया है […]

विज्ञापन

रांची : कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड के प्रबंध निदेशक राहुल पुरवार से प्रोजेक्ट बिल्डिंग मुलाकात की. उनसे सहायक अभियंता जेएनके सिंह को विरमित करने की मांग की व ज्ञापन सौंपा.

आपके शहर में

विज्ञापन
इस बाबत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने बताया कि ज्ञापन में कहा गया है कि जेएनके सिंह अपने कार्यकाल में अब तक सौ से ज्यादा प्राथमिकी दर्ज करा चुके हैं. हर प्राथमिकी में सरकारी काम में बाधा डालने, पैसा लूटने, मोबाइल छीनने व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हैं. आम उपभोक्ताओं से लेकर हर शिकायतकर्ता के खिलाफ केस करना इनके चरित्र और कार्यप्रणाली में शामिल है. उन्होंने कहा कि आखिर क्या वजह है कि सब कोई इन्हें ही जान से मरना चाहता है. उन्होंने मांग की कि उनके द्वारा सभी प्राथमिकी को निरस्त करते हुए इन्हें सेवा से विरमित किया जाये.
श्री दुबे ने यह भी कहा कि जेएनके सिंह अवैध तरीके से पैसा वसूली के लिए वहीं रेड मारते हैं जब महिलाएं घर में अकेली होती हैं और विरोध करने पर केस दर्ज कराते हैं और भयभीत करते हैं. पूरे विभाग में और इनके प्रभाव वाले क्षेत्र में एक भी ऐसा आदमी नहीं है जो इनकी कार्यप्रणाली से आक्रोशित नहीं है. इस पर श्री पुरवार ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में अमिताभ साहू, सुनील सिंह, फिरोज रिजवी, मुन्ना, कुमुद रंजन, राजकुमार बाबू, आरएन त्रिवेदी, राजेश चंद्र राजू, मो. जुगनू शामिल थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola