रांची़ : बेरोकटोक चल रहा है गोवंश तस्करी का धंधा : विहिप

Updated:
विज्ञापन

रांची़ : विश्व हिंदू परिषद ने राज्य में गोवंश तस्करी और गोवंश हत्या को लेकर एतराज जताया है़ विहिप की ओर से कहा गया है कि राज्य में कानून होने के बाद खुलेआम गोवंश की तस्करी हो रही है़ विहिप के क्षेत्रीय मंत्री वीरेंद्र विमल ने कहा है कि एसपीसीए नाम की एक निजी संस्था […]

विज्ञापन
रांची़ : विश्व हिंदू परिषद ने राज्य में गोवंश तस्करी और गोवंश हत्या को लेकर एतराज जताया है़ विहिप की ओर से कहा गया है कि राज्य में कानून होने के बाद खुलेआम गोवंश की तस्करी हो रही है़ विहिप के क्षेत्रीय मंत्री वीरेंद्र विमल ने कहा है कि एसपीसीए नाम की एक निजी संस्था सरकारी संरक्षण में भारी अवैध लेनदेन करके गो वंश से लदी गाड़ियों को झारखंड की सीमा से बाहर कराती है़ इसमें पुलिस की मिलीभगत है़
एक निजी संस्था अशोक स्तंभ का दुरुपयोग कर रही है़ श्री विमल ने कहा कि इस अवैध तंत्र को ध्वस्त करते हुए अविलंब इस धंधे में लिप्त दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाये़
एसपीएसए नाम की संस्था को सहयोग करनेवाले पुलिस पदाधिकारियों को दंडित किया जाये़ क्षेत्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय गोवंश के संरक्षण संवर्धन के लिए राज्य में अलग मंत्रालय बनाया जाना चाहिए़ साथ ही झारखंड के सभी गोचर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाये़ मौके पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री केशव राजू, प्रांत गो रक्षा प्रमुख गिरजा शंकर पांडे, प्रांत उपाध्यक्ष ध्रुव देव तिवारी, प्रांत मंत्री डॉक्टर वीरेंद्र साहू और प्रचार-प्रसार प्रमुख अमर प्रसाद मौजूद थे़
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola