रांची : क्राफ्ट इंडिया मेला परिसर में कवि सम्मेलन का आयोजन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : मोरहाबादी मैदान में आयोजित क्राफ्ट इंडिया मेला का भव्य प्रांगण शहर के कवियों की प्रस्तुति से गुलजार रहा. कवि एवं लोकगायक सदानन्द सिंह यादव ने विभिन्न विधाओं में पारंगत कवियों की महफिल सजायी. डॉ शिशिर सोमवंशी की अध्यक्षता में 10 से अधिक कवियों और शायरों ने उपस्थित श्रोता समूह को भाव विभोर कर […]
विज्ञापन
रांची : मोरहाबादी मैदान में आयोजित क्राफ्ट इंडिया मेला का भव्य प्रांगण शहर के कवियों की प्रस्तुति से गुलजार रहा. कवि एवं लोकगायक सदानन्द सिंह यादव ने विभिन्न विधाओं में पारंगत कवियों की महफिल सजायी. डॉ शिशिर सोमवंशी की अध्यक्षता में 10 से अधिक कवियों और शायरों ने उपस्थित श्रोता समूह को भाव विभोर कर दिया. मुख्य अतिथि के रूप में आकाशवाणी के अधिकारी श्री सुनील सिंह बादल उपस्थित थे.
कार्यक्रम की शुरुआत मनोज मंडल द्वारा सुमधुर गणेश वंदना से हुई. जैसे-जैसे शाम ढलती गयी सीमा चंद्रिका तिवारी के संचालन में कार्यक्रम परवान चढ़ता रहा. सदानंद सिंह यादव ने एक बार फिर झारखण्ड की महिमा पर केंद्रित गीत ‘ऐसी माटी ना दुनिया के खंड खंड में, जन्म दे दो विधाता झारखंड में…’ जिसान अल्तमस ने ‘मेरा दुश्मन ही मेरी जान हुआ बैठा है’ कलाम पेश किया.
वहीं डॉ सुरिंदर कौर नीलम ‘मुहब्बत का जल बरसाए ऐसे बादल नहीं मिलते…’ डॉ कुमार रजनीश ने ‘आज भी तेरा बहकना याद है, आज भी तेरा सवरना याद है…’ डॉ राज श्री जयन्ती ने ‘कारीगरों ने शहर सजाये मेले में…’ की प्रस्तुति दी. शालिनी नायक ने भी अपनी प्रस्तुति से लोगों को भावविभोर किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










