चेंबर चुनाव में पहली बार 86 प्रत्याशी मैदान में, दो नामांकन रद्द; 3 सितंबर को फाइनल सूची

Updated:
विज्ञापन

फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज

फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के आगामी सत्र 2026-27 के चुनाव में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है. इस बार चेंबर के इतिहास में सबसे अधिक 86 नामांकन प्राप्त हुए हैं, जो व्यापारियों के बढ़ते उत्साह को दर्शाता है.

विज्ञापन

रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआइ) के सत्र 2026-27 के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गयी. इस बार चेंबर चुनाव के इतिहास में सबसे अधिक 86 नामांकन प्राप्त हुए हैं. इनमें 77 प्रत्याशियों ने कार्यकारिणी समिति और नौ ने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शाम चार बजे नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद चुनाव समिति ने प्राप्त सभी प्रपत्रों की स्क्रूटनी की. चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर ने बताया कि इस बार प्राप्त 86 नामांकन अब तक के चुनावों में सर्वाधिक हैं. चुनाव समिति के को-चेयरमैन पवन शर्मा ने कहा कि बड़ी संख्या में नामांकन व्यापारियों में चुनाव को लेकर बढ़ते उत्साह और चेंबर की लोकप्रियता को दर्शाता है. यह रिकॉर्ड संख्या यह बताती है कि चेंबर के सदस्य अब चुनाव को लेकर ज़्यादा गंभीर हैं, जिससे कॉम्पिटिशन बढ़ने और व्यापारियों की नई दिशाओं में रुचि लेने की उम्मीद है.

स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द

स्क्रूटनी के दौरान कार्यकारिणी समिति के उम्मीदवार मोनिका अग्रवाल और शौर्य खंडेलवाल के नामांकन रद्द कर दिये गये. चुनाव समिति के अनुसार चेंबर की सदस्यता सूची में दोनों का नाम आधिकारिक प्रतिनिधि के तौर पर दर्ज नहीं होने के कारण यह निर्णय लिया गया. यह घटनाक्रम चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो दर्शाता है कि किसी भी स्तर पर नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

वहीं, छह प्रत्याशियों को नामांकन वापसी की अंतिम तिथि तक अपना DIN नंबर जमा करने का समय दिया गया है. अब तीन सितंबर को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जायेगी.

यह भी पढ़ें: मुरी में उफनाई स्वर्णरेखा नदी, 4.35 मीटर बढ़ा जलस्तर; डेंजर लेवल से अभी नीचे


कार्यकारिणी समिति के लिए 77 नामांकन

कार्यकारिणी समिति के लिए नामांकन दाखिल करने वालों में निम्नलिखित प्रत्याशी शामिल हैं:

  • डॉ. अभिषेक कुमार रामाधीन
  • आदित्य शाह
  • अमित अग्रवाल
  • अमित किशोर
  • अमित कुमार मिश्रा
  • अमित कुमार पाठक
  • अमित शर्मा
  • अमित सिंघानिया
  • अमित श्रीवास्तव
  • अनिल कुमार अग्रवाल
  • अनिश बुधिया
  • अनिश कुमार सिंह
  • अनुराग सिंह
  • अरुण भारतीय
  • अरूप नंदी
  • अशोक प्रधान
  • आस्था किरण
  • बलकार सिंह नामधारी
  • बिजय कुमार हरलालका
  • ब्रजेश कुमार
  • सीए राज कुमार
  • देवनंदन उरांव
  • ज्योति कुमारी
  • कमलेश कुमार संचेती
  • कुलवंत सिंह
  • माला कुजूर
  • मनीष जैन
  • मनीष कुमार सराफ
  • मनोज कुमार मिश्रा
  • मनोज कुमार सिंह
  • मो. सलीम
  • मोनिका गोयनका
  • मुकेश कुमार अग्रवाल
  • नवीन कुमार जैन
  • नवजोत अलंग
  • निधि झुनझुनवाला
  • पंकज पीयूष
  • पूनम आनंद
  • पौरुष जैन
  • प्रकाश कुमार
  • प्रमिला कुमारी
  • प्रमोद कुमार श्रीवास्तव
  • प्रशांत कुमार
  • प्रवीण लोहिया
  • पूजा ढाढा
  • पूर्णेन्दु तुलस्यान
  • राहुल अग्रवाल
  • राहुल साबू
  • राजेश गाड़ोदिया
  • राम बांगड़
  • रोहित अग्रवाल
  • रोहित पोद्दार
  • साहित्य पवन
  • शैलेश अग्रवाल
  • सजल श्रोथ
  • संतोष कुमार
  • संतोष कुमार अग्रवाल
  • संतोष उरांव
  • शैलेंद्र कुमार सुमन
  • शंकर शंभू राजेश
  • श्रवण कुमार
  • शौर्य खंडेलवाल
  • श्रीकृष्ण अग्रवाल
  • सुबोध कुमार जायसवाल
  • सुमन शर्मा
  • सुमित जैन
  • सुनील कालरा
  • सुनील कुमार अग्रवाल
  • सुनील कुमार गुप्ता
  • सूरज सेठ
  • तेजविंदर सिंह
  • तुलसी दास पटेल
  • उमंग सुल्तानिया
  • विकास अग्रवाल
  • विकास विजयवर्गीय
  • विनीता सिंघानिया

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के लिए नौ उम्मीदवार

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए कोयलांचल प्रमंडल से अमरजीत सिंह सलूजा (एक उम्मीदवार), कोल्हान से विजय आनंद मूनका (एक उम्मीदवार), उत्तरी छोटानागपुर से विनय कुमार अग्रवाल (एक उम्मीदवार), पलामू से उदय शंकर दुबे और अमित कुमार जायसवाल (दो उम्मीदवार), संथाल परगना से आकाश पांडेय और राजेश अग्रवाल (दो उम्मीदवार) तथा दक्षिणी छोटानागपुर से राजेश कुमार महतो और दामोदर कुमार कसेरा (दो उम्मीदवार) ने नामांकन किया है.

तीन सितंबर को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही, चेंबर के आगामी नेतृत्व की तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी, जिससे व्यापार जगत को नई दिशा मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: सिल्ली में बारिश का कहर, किता गांव के कई घरों में घुसा पानी; रांची-पुरुलिया सड़क भी टूटी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola