शौहर ने रात भर पीटा, सुबह में कहा- तलाक-तलाक-तलाक

Updated:
विज्ञापन

-कांके की घटना: अप्रैल में हुआ था मायका से रिश्ता तोड़ने का एकरारनामाकांके : कांके के मिल्लत कॉलोनी निवासी नाजनीन परवीन (24) ने शौहर सज्जाद अली सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ प्रताड़ना, मारपीट और तीन तलाक देकर संबंध तोड़ने को लेकर कांके थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. नाजनीन ने थाना में […]

विज्ञापन

-कांके की घटना: अप्रैल में हुआ था मायका से रिश्ता तोड़ने का एकरारनामा
कांके : कांके के मिल्लत कॉलोनी निवासी नाजनीन परवीन (24) ने शौहर सज्जाद अली सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ प्रताड़ना, मारपीट और तीन तलाक देकर संबंध तोड़ने को लेकर कांके थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. नाजनीन ने थाना में दिये आवेदन में कहा है कि उसकी शादी फुआ के लड़के मो सज्जाद अली (27) के साथ सबकी रजामंदी से अक्तूबर 2012 में हुई थी. उन दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध था.

आपके शहर में

विज्ञापन

शादी के छह माह तक सब कुछ ठीक रहा. इसके बाद पति नयी दुकान खोलने के नाम पर मायके से तीन लाख रुपये लाने को लेकर अक्सर मारपीट करने लगा. उसका जब मन करता, पुरानी बातों को लेकर हथौड़ी, रॉड, लाठी व लात-घूंसे से पिटाई करता था. कहा कि उसका मायका पतराटोली नीचे मोहल्ला में है. उसके पिता जमील अंसारी साइकिल मिस्त्री हैं. तीन सितंबर की रात उसके शौहर ने कमरे में ताला बंद कर हथौड़ी और रॉड से पिटाई की. इससे पूरे शरीर में चोट के निशान हैं. बायां हाथ टूट गया है. रात में मारपीट के बाद सुबह पति ने तीन तलाक भी दे दिया. सभी तरह का संबंध खत्म करने की बात कही.

रिम्स में हुआ इलाज :
नाजनीन ने बताया कि कांके पीएचसी से इलाज के उपरांत उसे रिम्स रेफर किया गया. जहां उसके हाथ का प्लास्टर और इलाज हुआ. उसके दो बच्चे मो शाद अली (पांच) और मो समद अली (साढ़े तीन वर्ष) हैं. ससुराल मजीराबाद असगर पल्ली, अंडाल (वर्दमान) में है. शादी के बाद से वह कांके में ही रह रही है. पति का रांची की एक युवती से अवैध संबंध है. इस कारण उसने मुझे रास्ते से हटाने के लिए ऐसा किया है. उसका पति कई बार जान से मारने का भी प्रयास कर चुका है.

साजिश के तहत दिया तलाक

नाजनीन ने बताया कि 14 अप्रैल को उसके पति ने तीन गवाहों के समक्ष एक एकरारनामा कराया था कि वह सिर्फ ससुराल पक्ष के लोगों से ही संबंध रखेगी, मायके वालों से नहीं. उसने पति द्वारा किये जा रहे अत्याचार, प्रताड़ना व प्रतिदिन की मारपीट से तंग आकर एकरारनामा पर हस्ताक्षर कर दिया था. साथ ही एकरारनामा में लिखी बातों पर अमल भी कर रही थी, लेकिन शौहर ने ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मिल कर साजिश के तहत तीन तलाक दे दिया.

-पिटाई से नाजनीन का बायां हाथ टूटा, पूरे शरीर में चोट के निशान

-दुकान खोलने के नाम पर तीन लाख रुपये मांग रहा था सज्जाद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola