मॉड्यूलर ओटी तैयार, पर नहीं लगी गैस पाइप लाइन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची :राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के सुपर स्पेशियलिटी विंग में कार्डियाेथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) का माॅड्यूलर ओटी तैयार हो गया है. अब आइसीयू की तैयारी की जा रही है, लेकिन अभी तक गैस पाइप लाइन ही नहीं बिछायी गयी है. विभागाध्यक्ष डॉ अंशुल कुमार के निरीक्षण में यह कमी उजागर हुई. इसके […]

विज्ञापन
रांची :राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के सुपर स्पेशियलिटी विंग में कार्डियाेथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) का माॅड्यूलर ओटी तैयार हो गया है. अब आइसीयू की तैयारी की जा रही है, लेकिन अभी तक गैस पाइप लाइन ही नहीं बिछायी गयी है. विभागाध्यक्ष डॉ अंशुल कुमार के निरीक्षण में यह कमी उजागर हुई. इसके बाद गैस पाइप लाइन बिछाने की तैयारी शुरू की गयी.
स्टीमेट तैयार कर पाइप लाइन बिछाने के लिए वर्क ऑर्डर निकाला गया. रिम्स प्रबंधन काे भी इसकी जानकारी दी गयी. गौरतलब है कि सीटीवीएस में हार्ट की सर्जरी शुरू होगी. एेसे में बिना गैस पाइप लाइन के बड़ी सर्जरी संभव नहीं होगी. विभाग द्वारा साइमेट कंपनी को कार्यादेश दिये काफी दिन हो गये हैं, लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं किया गया है. विभाग ने अक्तूबर तक सर्जरी शुरू करने के लिए समय निर्धारित किया है.
आेटी व आइसीयू में गैस पाइप लाइन तो होनी ही चाहिए. इसका कार्यादेश दिया गया है. उम्मीद है कि शीघ्र कमियों को दूर कर लिया जायेगा.
डॉ अंशुल कुमार, विभागाध्यक्ष, सीटीवीएस

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola