झारखंड में फिर बदल गया टॉपर, स्क्रूटनी के बाद थर्ड टॉपर शांभवी आइकॉम की फर्स्ट टॉपर बनी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Aug 2018 7:30 AM

विज्ञापन

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने गुरुवार को मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2018 के टॉपरों का लिस्ट जारी कर दिया. जैक ने परीक्षा में शामिल टॉप 20 परीक्षार्थियों की कॉपी की स्क्रूटनी के बाद टॉपरों का नाम जारी किया है. कुछ परीक्षार्थियों के स्क्रूटनी के बाद जारी अंक व पूर्व में जैक द्वारा जारी रिजल्ट […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने गुरुवार को मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2018 के टॉपरों का लिस्ट जारी कर दिया. जैक ने परीक्षा में शामिल टॉप 20 परीक्षार्थियों की कॉपी की स्क्रूटनी के बाद टॉपरों का नाम जारी किया है. कुछ परीक्षार्थियों के स्क्रूटनी के बाद जारी अंक व पूर्व में जैक द्वारा जारी रिजल्ट के प्राप्तांक में अंतर आया.
मैट्रिक की परीक्षार्थियों के अंक में स्क्रूटनी के बाद भी कोई बदलाव नहीं आया. इससे जैक द्वारा जून में जारी रिजल्ट के आधार पर राज्य में अव्वल रहे परीक्षार्थियों के लिस्ट में भी बदलाव आया है.
इंटर कॉमर्स के फर्स्ट टॉपर तो कला के सेकेंड टॉपर के नाम बदल गये. वहीं इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा में राज्य में पहले स्थान पर रहे दीपक कुमार प्राप्तांक 460 से बढ़कर 462 हो गया. जबकि कॉमर्स में जून में जारी रिजल्ट के आधार पर राज्य में तीसरे स्थान पर रही शांभवी कुमारी स्टेट टॉपर बन गयीं. शांभवी को जैक द्वारा जून में जारी रिजल्ट में 436 अंक मिले थे.
स्क्रूटनी के बाद शांभवी का अंक बढ़कर 440 हो गया और वह स्टेट टॉपर बन गयी. शांभवी के अंक बढ़ने से पहले इंटर कॉमर्स में राज्य में पहले स्थान पर रही नायाब आरजू दूसरे स्थान पर आ गयी. नायाब आरजू को 438 अंक मिले हैं.
स्क्रूटनी के बाद भी उसके प्राप्तांक में कोई बदलाव नहीं आया. पर शांभवी के प्राप्तांक में चार अंक की बढ़ोत्तरी के कारण नायाब दूसरे स्थान पर व पूर्व में 437 अंक के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही विशाखा कुमारी व नफीसा शमद संयुक्त रूप से राज्य में तीसरे स्थान पर आ गयीं.
आर्ट्स में रिचा के बढ़े दस अंक, बनी सेकेंड स्टेट टॉपर : इंटरमीडिएट आर्ट्स में जून में जैक द्वारा जारी रिजल्ट में उर्सुलाइन इंटर कॉलेज की रिचा कुमारी को स्टेट में फोर्थ रैंक मिला था. रिचा को कुल 417 अंक मिले थे. उत्तरपुस्तिका स्क्रूटनी के बाद रिचा मेहरा के कुल प्राप्तांक में दस अंक की बढ़ोत्तरी हो गयी. रिचा को पहले 417 अंक मिले थे, जो बाद में बढ़कर 427 हो गया. प्राप्तांक में बढ़ोत्तरी से रिचा स्टेट में सेकेंड टॉपर हो गयी.
पहले जारी रिजल्ट में एसएस मॉडल स्कूल पतरातू के मुकेश कुमार 423 अंक के साथ दूसरे स्थान पर थे. स्क्रूटनी के बाद मुकेश कुमार स्टेट टॉप के लिस्ट से बाहर हो गये. कला में फर्स्ट व थर्ड टॉपर के अंक में कोई बदलाव नहीं हुआ.
साइंस में फर्स्ट टॉपर के बढ़े दो अंक : इंटरमीडिएट साइंस के रिजल्ट में पूर्व में जारी रिजल्ट के आधार पर स्टेट में टॉप थ्री में रहे विद्यार्थी के नाम में कोई बदलाव नहीं हुआ.
संत जेवियर्स कॉलेज, रांची के दीपक कुमार साइंस के स्टेट टॉपर बने हैं. दीपक का प्राप्तांक स्क्रूटनी के बाद 460 से बढ़कर 462 हो गया. सेकेंड व थर्ड स्थान पर रहे परीक्षार्थियों के प्राप्तांक में कोई बदलाव नहीं हुआ.
मैट्रिक में स्क्रूटनी के बाद काेई बदलाव नहीं : मैट्रिक के स्टेट के टॉप थ्री परीक्षार्थियों के लिस्ट पूर्व में जारी रिजल्ट के अनुरूप ही रहा. इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ. मैट्रिक के नेतरहाट आवासीय विद्यालय के तुषार रंजन राज्य में प्रथम, नेतरहाट विद्यालय के ही अमित कुमार दूसरे तो इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय हजारीबाग की अमिषा कुमारी तीसरे स्थान पर रही.
जैक की कार्रवाई का दिख रहा असर : उत्तरपुस्तिका की स्क्रूटनी के बाद अंक में बदलाव अब धीरे-धीरे कम हो रहा है. मूल्यांकन में अंकों के योग में गड़बड़ी करने वाले शिक्षकों पर जैक की कार्रवाई का असर दिख रहा है. इस वर्ष मूल्यांकन शुरू होने पूर्व जैक ने कॉपी जांच में गड़बड़ी करने वाले 250 से अधिक शिक्षकों को ब्लैक लिस्टेड किया था. 2018 के मैट्रिक, इंटर तीनों संकाय के टॉप थ्री में शामिल 13 परीक्षार्थियों में से मात्र चार के अंक में बदलाव आया है.
जैक ने टॉप 20 परीक्षार्थियों की कॉपी की स्क्रूटनी के बाद टॉपर लिस्ट जारी किया है. पहले जैक ने टॉपर लिस्ट जारी नहीं किया था. स्क्रूटनी के बाद टॉप थ्री में रहे कुछ परीक्षार्थियों के प्राप्तांक में मामूली बदलाव हुआ है. जैक द्वारा टॉपर घोषित किये गये विद्यार्थियों को दो सितंबर को जैक के स्थापना दिवस पर पुरस्कृत किया जायेगा. राज्य में मैट्रिक व इंटर की रिजल्ट गुणवत्ता युक्त है. राज्य में मैट्रिक में प्रथम श्रेणी से पास करने वाले विद्यार्थियों की संख्या एक लाख से अधिक है.
डॉ अरविंद प्रसाद सिंह, जैक अध्यक्ष
इंटर आर्ट्स के टॉपर
गौरव कुमार अंकित संत जेवियर कॉलेज रांची 431 431
रिचा मेहरा उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची 417 427
सिद्धार्थ शंकर हेम्ब्रोम मारवाड़ी प्लस टू हाइस्कूल चक्रधरपुर 420 420
इंटर कॉमर्स के टॉपर
शांभवी कुमारी उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची 436 440
नायाब आरजू उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची 438 438
विशाखा कुमारी उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची 437 437
नफिसा शमद उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची 437 437
इंटर साइंस के टॉपर
दीपक कुमार संत जेवियर कॉलेज कॉलेज रांची 460 462
काजल कुमारी संत जेवियर कॉलेज कॉलेज रांची 456 456
निशांत संकल्प इंटर साइंस कॉलेज हजारीबाग 454 454
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola