बुढ़मू : छापेमारी में 40 पशु जब्त, तस्कर फरार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बुढ़मू : पुलिस ने छापेमारी कर थाना क्षेत्र के महुआ खुरहा से तस्करी कर ले जाये जा रहे 40 पशुओं को जब्त किया है. डीएसपी पुरुषोत्तम सिंह को मिली सूचना के आधार पर उनके निर्देश पर थाना प्रभारी राकेश रंजन सिंह ने छापेमारी कर पशुओं को जब्त किया. छापेमारी की भनक लगते ही मौके से […]
विज्ञापन
बुढ़मू : पुलिस ने छापेमारी कर थाना क्षेत्र के महुआ खुरहा से तस्करी कर ले जाये जा रहे 40 पशुओं को जब्त किया है. डीएसपी पुरुषोत्तम सिंह को मिली सूचना के आधार पर उनके निर्देश पर थाना प्रभारी राकेश रंजन सिंह ने छापेमारी कर पशुओं को जब्त किया.
छापेमारी की भनक लगते ही मौके से चार पशु तस्कर भागने में सफल रहे. जब्त पशुअों में 29 बैल, आठ गाय तथा तीन बछड़े शामिल हैं. पुलिस ने इन पशुओं को जिम्मेनामा पर स्थानीय ग्रामीणों को सौंप दिया है. इस संबंध में अज्ञात तस्करों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन