रांची : लोकतंत्र बचाओ मंच ने निकाली पदयात्रा व रैली, प्रशांत भूषण ने कहा, लोकतंत्र के लिए खतरा है मोदी सरकार

Updated at : 26 Aug 2018 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
रांची  : लोकतंत्र बचाओ मंच ने निकाली पदयात्रा व रैली, प्रशांत भूषण ने कहा, लोकतंत्र के लिए खतरा है मोदी सरकार

लोकतंत्र बचाओ मंच ने निकाली पदयात्रा व रैली, किया सरकार का विरोध रांची : लोकतंत्र बचाअो मंच के तत्वावधान में शनिवार को ज्वलंत मुद्दों को लेकर सामूहिक पदयात्रा व आमसभा का आयोजन किया गया. जिला स्कूल परिसर में राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोग उपस्थित हुए. यहां से लोग रैली की शक्ल […]

विज्ञापन

लोकतंत्र बचाओ मंच ने निकाली पदयात्रा व रैली, किया सरकार का विरोध

रांची : लोकतंत्र बचाअो मंच के तत्वावधान में शनिवार को ज्वलंत मुद्दों को लेकर सामूहिक पदयात्रा व आमसभा का आयोजन किया गया. जिला स्कूल परिसर में राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोग उपस्थित हुए. यहां से लोग रैली की शक्ल में राजभवन की अोर रवाना हुए. मौके पर प्रशांत भूषण ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार व झारखंड की सरकार लोकतंत्र के लिए खतरा है. वे लोग लोकतंत्र पर हमला कर रहे है. लोगों को आपस में बांट कर राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं.

उन्होंने कहा कि बेईमान पूंजीपतियों-उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है. मीडिया पर हमला हो रहा है. चुनाव पैसे के बल पर लड़ा जा रहा है. झारखंड, छत्तीसगढ़ व अोड़िशा में आदिवासियों की जमीन छीनी जा रही है.

जल, जंगल, जमीन पर आदिवासियों का हक है. इससे कोई बेदखल नहीं कर सकता है. एकजुट हो कर लोकतंत्र बचाने का समय अब आ गया है. पदयात्रा में शामिल लोग हाथों में तख्तियां व बैनर लिये हुए थे. वहीं विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात थे. पदयात्री राजभवन के समीप पहुंचे. लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने नहीं दिया. इसलिए रैली आम सभा में परिणत हो गयी.

लड़े हैं, जीते हैं आगे भी जीतेंगे

मेधा पाटकर ने कहा कि देश में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है. हमला देश की एकात्मकता पर है. संविधान पर ही नहीं, मानवाधिकार पर भी हमला हो रहा है. एकता पहली जरूरत है. एकजुट हो कर संघर्ष कर हम सरकार को झुका सकते हैं. संविधान को नहीं माननेवाले अपने राज्यपाल की भी नहीं मानते हैं. हमने जन आंदोलनों से ही अधिकार हासिल किया है. जन संघर्ष से ही परिवर्तन लाया जा सकता है. आदिवासियों की जल, जंगल व जमीन लूटने नहीं देंगे. झारखंड की खनिज संपदा को सरकार लूटा रही है, उसे रोकने के लिए हमें एकजुट होना होगा.

लोकतंत्र की हत्या हो रही है

स्वामी अग्निवेश ने कहा कि झारखंड में लोकतंत्र की हत्या हो रही है. लोगों पर हमले बढ़ गये हैं. मॉब लिंचिंग की घटनाएं हुई है, जो अत्यंत निंदनीय है.

गैर आदिवासी मुख्यमंत्री रघुवर दास अंबानी-अडानी जैसे उद्योगपतियों को लाभ पहुंचा रही है. सता में रहनेवाले लोग उद्योगपतियों की दलाली करते हैं. लोकतंत्र बचाने की लड़ाई झारखंड की ही नहीं है, बल्कि यह पूरे देश की है. 70 वर्षों में किसी राज्यपाल ने अपने अधिकार का इस्तेमाल नहीं किया. समाजसेवियों पर हमले बढ़ गये हैं. उनके खिलाफ मुकदमा कर आवाज दबाने का प्रयास हो रहा है.

मॉब लिंचिग की घटनाएं शर्मनाक

सुबोधकांत सहाय ने कहा कि राज्य व देश में बढ़ रही मॉब लिंचिग की घटनाएं शर्मनाक है. विधि-व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है. यह सरकार जनविरोधी ही नहीं, बल्कि हत्यारी सरकार है. साै साल से अधिक पुराने सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन कर रघुवर दास की सरकार ने अपनी मंशा पहले ही स्पष्ट कर दी थी. पूंजीपति देश को लूटने का काम कर रहे हैं.

राज्य सरकार आदिवासियों की जमीन लूट कर उद्योगपतियों को दे रही है. जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए लोगों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा.

लोकतंत्र बचाने आगे आना होगा

हेमंत सोरेन ने कहा कि बीते चार साल में देश व राज्य में कई घटनाएं हुई हैं. लोकतंत्र लाठीतंत्र-माैत तंत्र में बदलता जा रहा है. लोकतंत्र बचाने के लिए सभी लोगों को आगे आने की जरूरत है. सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन के विरोध में राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक संगठनों ने व्यापक आंदोलन चलाया. लोगों के दबाव पर रघुवर दास की सरकार ने गलती को मानते हुए संशोधन बिल को वापस लिया. यह एकजुट होने आैर संघर्ष का परिणाम था. भाजपा लोगों को आपस में लड़ाने का काम कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola