Ranchi : कजरी द सावन क्वीन का फाइनल आज, डैजल डांस ग्रुप पेश करेगा कार्यक्रम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Aug 2018 7:11 AM (IST)
विज्ञापन

रांची :प्रभात खबर की कजरी द सावन क्वीन प्रतियोगिता का फाइनल आज होगा. यह कार्यक्रम होटल जेनिस्टा इन (कांटाटोली) में सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा. फाइनल में शामिल होने के लिए अॉडिशन में चयनित प्रतिभागियों को शनिवार को भी पूर्व मिसेज रांची संजना ने प्रशिक्षण दिया. फाइनल में मिस कजरी द सावन क्वीन व […]
विज्ञापन
रांची :प्रभात खबर की कजरी द सावन क्वीन प्रतियोगिता का फाइनल आज होगा. यह कार्यक्रम होटल जेनिस्टा इन (कांटाटोली) में सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा. फाइनल में शामिल होने के लिए अॉडिशन में चयनित प्रतिभागियों को शनिवार को भी पूर्व मिसेज रांची संजना ने प्रशिक्षण दिया. फाइनल में मिस कजरी द सावन क्वीन व मिसेज कजरी द सावन क्वीन का चयन निर्णायक मंडली द्वारा किया जायेगा.प्रतियोगिता दो राउंड में होगी. वेस्टर्न व इंडियन परिधान पहन कर प्रतिभागी कैटवॉक करेंगी. फाइनल की पूरी तैयारी हो गयी है.
प्रतिभागियों में इवेंट को लेकर काफी उत्साह है. प्रतियोगिता में दर्शकों के अौर मनोरंजन के लिए कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे. इसके तहत रांची के कोरियोग्राफर आकाश अौर उनका डैजल डांस ग्रुप भरपूर मनोरंजन करेगा. दर्शकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क है. दर्शक समय से 15 मिनट पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर अपना सीट ग्रहण कर लें. अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9835482228 व 6206261709 पर संपर्क किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










