रांची : कॉर्निया बदले बिना भी लौटायी जा सकती है रोशनी : डॉ समर

Updated at : 13 Aug 2018 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : कॉर्निया बदले बिना भी लौटायी जा सकती है रोशनी : डॉ समर

रांची : पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण, वैश्य आयोग के गठन, वैश्य समाज के मान-सम्मान व उनकी सुरक्षा, विकास योजनाओं में भागीदारी, बिजली विभाग की मनमानी, व्यवसायियों की परेशानी आदि मुद्दों पर झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा, रांची जिला कमेटी द्वारा रेडियम रोड स्थित होटल आलोका में ‘वैश्य क्रांति सम्मेलन’ का आयोजन किया गया़ इसमें मुख्य […]

विज्ञापन
रांची : पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण, वैश्य आयोग के गठन, वैश्य समाज के मान-सम्मान व उनकी सुरक्षा, विकास योजनाओं में भागीदारी, बिजली विभाग की मनमानी, व्यवसायियों की परेशानी आदि मुद्दों पर झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा, रांची जिला कमेटी द्वारा रेडियम रोड स्थित होटल आलोका में ‘वैश्य क्रांति सम्मेलन’ का आयोजन किया गया़
इसमें मुख्य अतिथि सह केंद्रीय अध्यक्ष, महेश्वर साहू ने कहा कि बिना लड़े कोई अधिकार नहीं मिलता़ जो समाज लालची व डरपोक होता है, उसका राजनीतिक दल और शासन-प्रशासन के लोग जम कर शोषण व इस्तेमाल करते है़ं
पर, वैश्यों ने देश के लिए लड़ाई लड़ी, अलग झारखंड राज्य के लिए लड़ाई लड़ी और अब अपने हक-अधिकार के लिए लड़ रहे हैं. 27 प्रतिशत आरक्षण हमारा संवैधानिक अधिकार है और इसे हासिल करने के लिए जो भी कुर्बानी देनी होगी, वह देंगे़
बड़ी रैली कर करायेंगे अपनी ताकत का एहसास
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जा कर समाज को वैश्य मोर्चा के मुद्दों और नीति- सिद्धांत बताये़ं बहुत जल्द रांची में बड़ी रैली कर सरकार को अपनी ताकत का एहसास कराया जायेगा. कार्यकारी अध्यक्ष पंचानन साहू ने कहा कि लोकतंत्र में संख्या बल का महत्व होता है और झारखंड में वैश्य समाज की आबादी 40 प्रतिशत है. आनेवाले चुनाव में समाज इसका जवाब देगा़
नेताओं, राजनीतिक पार्टियों को दी चेतावनी
प्रधान महासचिव शंकर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि जो अपनों का साथ नहीं देते, उन्हें दूसरे लोग भी छोड़ कर चले जाते हैं. यह बात विधायकों को समझनी चाहिए. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वैश्य विरोधी दल, सांसद, विधायक, नेताओं को सबक सिखाने के लिए उनके क्षेत्रों में कार्यक्रम कर उनकी पोल खोली जायेगी. ऐसे लोगों को कभी कार्यक्रमों में आमंत्रित नहीं किया जायेगा़ सम्मेलन को शिवपूजन प्रसाद साहू, गुलाब प्रसाद साहू, वीरेंद्र कुमार, प्रो सूरज नंदन गुप्ता, हीरनाथ साहू, अनिल वैश्य, युवा मोर्चा के पवन सोनी, गुड्डू साह, लक्ष्मण साहू, राजेंद्र साहू, प्रेमचंद प्रसाद व अन्य ने भी संबोधित किया़ मौके पर प्रधान महासचिव शंकर प्रसाद गुप्ता, जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, ओरमांझी प्रखंड अध्यक्ष शिव प्रसाद साहू, उपेंद्र प्रसाद साहू, रघुवीर साहू, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, महावीर साहू, नीरज कुमार, अनंत साहू व अन्य मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola