रांची : मदरसा के परीक्षार्थी 11 सितंबर तक कर सकते हैं स्क्रूटनी का दावा

Updated:
विज्ञापन

प्रति विषय 150 रुपये शुल्क जमा करना होगा रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने वर्ष 2018 से मदरसा के परीक्षार्थी को भी स्क्रूटनी के आवेदन का अवसर दिया है. परीक्षार्थी 11 सितंबर तक स्क्रूटनी के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं. झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि स्क्रूटनी के लिए […]

विज्ञापन
प्रति विषय 150 रुपये शुल्क जमा करना होगा
रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने वर्ष 2018 से मदरसा के परीक्षार्थी को भी स्क्रूटनी के आवेदन का अवसर दिया है. परीक्षार्थी 11 सितंबर तक स्क्रूटनी के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं. झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि स्क्रूटनी के लिए प्रति विषय 150 रुपये शुल्क जमा करना होगा. परीक्षार्थी मदरसा के मौलवी के इस आशय के प्रमाणक के साथ कि वे संतुष्ट हैं, के साथ अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं. आवेदन के साथ अंक पत्र की छाया प्रति भी जमा करना होगा.
परीक्षार्थी झारखंड एकेडमिक काउंसिल कार्यालय रांची, क्षेत्रीय कार्यालय दुमका व प्रमंडलीय कार्यालय मेदिनीनगर में आवेदन जमा कर सकते हैं. मदरसा परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी के अंक पत्र में नाम, पिता का नाम और पंजीयन संख्या में किसी प्रकार की त्रुटि है, तो वे चार सितंबर तक आवेदन जमा कर सकते हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola