डाॅक्टर पर शराब पीने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

डोमचांच (कोडरमा) : रेफरल अस्पताल डोमचांच में पदस्थापित डाॅ पी मिश्रा पर शराब पीकर इलाज करने के लगे आरोपों की जांच करने पहुंची टीम को शुक्रवार देर शाम बंधक बना लिया गया. हालांकि बाद में स्थानीय पुलिस के हस्तक्षेप से बंधक बनाए गये पदाधिकारी बाहर निकले. पूरे मामले में अपने ऊपर लगे आरोप के बाद […]

विज्ञापन

डोमचांच (कोडरमा) : रेफरल अस्पताल डोमचांच में पदस्थापित डाॅ पी मिश्रा पर शराब पीकर इलाज करने के लगे आरोपों की जांच करने पहुंची टीम को शुक्रवार देर शाम बंधक बना लिया गया. हालांकि बाद में स्थानीय पुलिस के हस्तक्षेप से बंधक बनाए गये पदाधिकारी बाहर निकले. पूरे मामले में अपने ऊपर लगे आरोप के बाद डाॅ पी मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
देर रात इस हाई वोल्टेज ड्रामे से पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार, डीसी भुवनेश प्रताप सिंह से किसी ने शिकायत की थी कि डाॅ पी मिश्रा अक्सर नशे में रहते हैं और मरीजों का इलाज भी करते हैं. डीसी के निर्देश पर सीएस डाॅ योगेंद्र महतो, सीओ नाजिया अफरोज के नेतृत्व में एक टीम रेफरल अस्पताल पहुंची. टीम ने जैसे ही डॉ पी मिश्रा का ब्लड सेंपल लिया स्थानीय लोगों ने डाक्टर को निर्दोष बताते हुए अधिकारियों को बंधक बनाकर स्वास्थ्य केंद्र में ताला जड़ दिया. लोगों का कहना था कि किसी भी कीमत पर डॉक्टर का ब्लड सेंपल ले जाने नहीं देंगे.
जांच करने पहुंची…
लोगों का कहना था कि रेफरल अस्पताल में मात्र एक ही चिकित्सक है, जो निष्ठा के साथ काम करते हैं . शुक्रवार को भी उन्होंने 94 मरीजों का इलाज किया. इधर डॉ. पी मिश्रा ने सेंपल देने के बाद तुरंत इस्तीफा पत्र लिखा और चले गए. वहीं डॉक्टर के ब्लड सेंपल को जांच के लिए रांची भेजे जाने की तैयारी की जा रही है. सीओ नाजिया अफरोज ने बताया कि डीसी के आदेश पर मामले की जांच के लिए आए थे. कुछ लोगों ने कानून को हाथ में लेकर इस तरह की हरकत की गई जो उचित नहीं है.
आवास से बुला कर लिया गया ब्लड सेंपल : डॉ मिश्रा
डाॅ पी मिश्रा ने बताया कि वे ड्यूटी में किसी तरह की लापरवाही नहीं करते हैं. दिन-रात मरीजों की सेवा में लगे रहते हैं. बावजूद इसके कुछ लोगों द्वारा की गयी शिकायत पर अधिकारी जांच को चले आए. शराब पीकर ड्यूटी करने का आरोप निराधार है. मैं मरीज देखने के बाद दोपहर 3:00 बजे ड्यूटी ऑफ कर अपने आवास पर आया था. इसके बाद डॉ अरुण कुमार ड्यूटी पर थे. मुझे फोन कर आवास से बुलाया और ब्लड सेंपल लिया गया. इस्तीफा देने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अभी इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहेंगे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola