शहर में 15 स्थानों पर लगा स्वास्थ्य शिविर 866 लोगों की हुई जांच

Updated:
विज्ञापन

रांची : राजधानी में चिकनगुनिया और डेंगू फैलने के बाद शहर में लगातार स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जा रहा है. शुक्रवार को 15 स्थानों में शिविर के माध्यम से 866 लोगोंं की जांच की गयी. जांच के बाद 97 संदिग्ध लोगों का ब्लड सैंपल जांच के लिए लिया गया. स्वास्थ विभाग के आंकड़ों की मानें, […]

विज्ञापन

रांची : राजधानी में चिकनगुनिया और डेंगू फैलने के बाद शहर में लगातार स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जा रहा है. शुक्रवार को 15 स्थानों में शिविर के माध्यम से 866 लोगोंं की जांच की गयी. जांच के बाद 97 संदिग्ध लोगों का ब्लड सैंपल जांच के लिए लिया गया. स्वास्थ विभाग के आंकड़ों की मानें, तो अब तक 658 ब्लड सैंपल की जांच की गयी है, जिसमें 285 में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है. वहीं 717 ब्लड सैंपल की जांच डेंगू की हुई है, जिसमें 32 में डेंगू की पुष्टि हुई है. इधर, शुक्रवार काे 299 घरों की जांच की गयी, जिसमें 103 में डेंगू का लार्वा पाया गया. वहीं, घरों में स्थित 907 कंटेनर्स की जांच की गयी, जिसमें से 134 में डेंगू का लार्वा पाया गया. निगम द्वारा शहर के प्रभावित क्षेत्रों के अलावा अन्य स्थानों पर भी फॉगिंग की गयी. साथ ही जागरूकता कार्यक्रम के लिए डोर टू डोर अभियान चलाया जा रहा है, जिसके लिए 20 स्कूलों का चयन किया गया है. लाउडस्पीकर से घोषणा कर लोगों को बचाव की जानकारी दी जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola