सरकार स्कूल बंद कर रही है और शराब दुकान खोल रही है : झामुमो

रांची : सरकार द्वारा बड़ी संख्या में स्कूलों को बंद किये जाने के फैसले पर झामुमो ने भी एतराज जताया है. झामुमो का कहना है कि सरकार एक तरफ स्कूल बंद कर रही है और दूसरी तरफ शराब दुकान खोल रही है. झामुमो केंद्रीय कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए पार्टी के महासचिव सुप्रियो […]
रांची : सरकार द्वारा बड़ी संख्या में स्कूलों को बंद किये जाने के फैसले पर झामुमो ने भी एतराज जताया है. झामुमो का कहना है कि सरकार एक तरफ स्कूल बंद कर रही है और दूसरी तरफ शराब दुकान खोल रही है. झामुमो केंद्रीय कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा के 12 सांसद हैं. उन्होंने सरकार के फैसले पर आपत्ति जतायी है और सीएम को पत्र लिखा है. श्री भट्टाचार्य ने कहा कि लोग सरकार के फैसले से खफा हैं. सरकार शिक्षा के नाम पर अशिक्षित करने की मुहिम चला रही है ताकि विकास की संभावनाओं पर बात नहीं हो. कहा कि सरकार पारा शिक्षकों को 10-12 हजार रुपये मानदेय देती है. दूसरी ओर शराब बेचने वालों 30 हजार. स्कूल बंद करो और शराब बेचो यही सरकार का काम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




