रांची रेल डिवीजन से शुरू हो गयी ट्रेन कैप्टन योजना, जानें
Updated at : 10 Aug 2018 8:01 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रांची रेल मंडल से ट्रेन कैप्टन सेवा गुरुवार से शुरू हो गयी. हटिया रेलवे स्टेशन से रवाना होने वाली हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस (18624) में पीके बेनर्जी बतौर ट्रेन कैप्टन ट्रेन के साथ रवाना हुए. मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार गुप्ता ने ट्रेन कैप्टन को अच्छी सेवाएं प्रदान करने कि बात कही और ट्रेन को […]
विज्ञापन
रांची : रांची रेल मंडल से ट्रेन कैप्टन सेवा गुरुवार से शुरू हो गयी. हटिया रेलवे स्टेशन से रवाना होने वाली हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस (18624) में पीके बेनर्जी बतौर ट्रेन कैप्टन ट्रेन के साथ रवाना हुए. मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार गुप्ता ने ट्रेन कैप्टन को अच्छी सेवाएं प्रदान करने कि बात कही और ट्रेन को रवाना किया.
गौरतलब है कि ट्रेन कैप्टन ही ट्रेन सारी यात्री सुविधाओं के लिए जिम्मेदार रहेंगे. ट्रेन में खानपान, लाइट, पंखे, बिजली, बेडरोल, एसी कोच, ट्रेन के सीटों का आरक्षण, साफ-सफाई एवं सुरक्षा सुविधा का विशेष ध्यान देंगे. ट्रेन में नियुक्त विविध विभागों के कर्मचारी तथा एजेंसी के कर्मचारी ट्रेन कैप्टन को रिपोर्ट करेंगे. किसी भी प्रकार कि असुविधा होने पर नियुक्त कर्मचारी एवं यात्री ट्रेन कैप्टन को अवगत करायेंगे. असुविधाओं को दूर करने के लिए ट्रेन कैप्टन संबंधित रेल कर्मचारी को निर्देश देंगे एवं समय अनुसार संबंधित विभाग के कंट्रोल रूम को भी सूचित करेंगे.
यह सुविधा अन्य ट्रेनों में भी शुरू कि जायगी. सीनियर डीसीएम ने बताया कि ट्रेन कैप्टन रांची से खुलने वाली 14 ट्रेनों में रहेंगे. इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवनीश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ बीके सेठी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक नीरज कुमार, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त महेश्वर सिंह उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




