रांची : भूमि बिल के विरोध में प्रदर्शन कर रहे 200 कार्यकर्ता गिरफ्तार, रिहा
Updated at : 10 Aug 2018 7:47 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : भारतीय ट्रेड यूनियन (सीटू) और किसान सभा की ओर से गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय के पास धरना-प्रदर्शन सह जेल भरो आंदोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह आंदोलन केंद्र सरकार की मजदूर और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ था. सीटू के रांची जिला कमेटी के अध्यक्ष भुवन सिंह, झारखंड राज्य किसान सभा के […]
विज्ञापन
रांची : भारतीय ट्रेड यूनियन (सीटू) और किसान सभा की ओर से गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय के पास धरना-प्रदर्शन सह जेल भरो आंदोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
यह आंदोलन केंद्र सरकार की मजदूर और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ था. सीटू के रांची जिला कमेटी के अध्यक्ष भुवन सिंह, झारखंड राज्य किसान सभा के कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, सीटू के कोषाध्यक्ष अनिर्वाण घोष के नेतृत्व में दो सौ नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया. इन्हें पहले पुलिस कंट्रोल रूम ले जाया गया, बाद में दो घंटे तक कोतवाली थाना में रखा गया. दोपहर बाद इन्हें रिहा कर दिया गया.
इससे पहले अलबर्ट एक्का चौक से लेकर समाहरणालय परिसर तक जुलूस निकाला गया. कार्यकर्ताओं ने सीटू के देशव्यापी किसान-मजदूर सत्याग्रह के तहत गिरफ्तारी दी. इस दौरान झारखंड सरकार से भूमि अधिग्रहण बिल में किये गये संशोधन को वापस लेने की मांग की गयी.
वहीं झारखंड औद्योगिक विवाद अधिनियम विधेयक 2018, ठेका मजदूर (विनियमन एवं उन्मूलन) झारखंड संशोधन विधेयक-2018 और झारखंड श्रम विधियों (संशोधन) प्रकीर्ण उपबंध अधिनियम का भी विरोध किया गया. नेताओं ने कहा कि इनके लागू होने से 50 से कम श्रमिकों वाले संस्थान, कारखाने, निजी फैक्ट्रियों को काफी लाभ होगा.
यहां पर काम करनेवाले मजदूरों की छंटनी पर वे तीन महीने बाद संबंधित न्यायालय में अपनी अपील दायर कर पायेंगे, जिससे भविष्यनिधि और कर्मचारी भविष्य निधि जैसी योजनाएं ऐच्छिक हो जायेंगी. गिरफ्तार होनेवाले नेताओं में प्रकाश विप्लव, सुफल महतो, डीडी रामानंदन, नमिता देवी, सुनील मुखर्जी, सुधांशु शेखर, सुखनाथ लोहरा, मधु कच्छप, आरपी सिंह, संजय आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




