रांची : मोरहाबादी के सौंदर्यीकरण में कंक्रीट का इस्तेमाल नहीं करें

Updated at : 10 Aug 2018 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : मोरहाबादी के सौंदर्यीकरण में कंक्रीट का इस्तेमाल नहीं करें

नगर विकास सचिव ने शहर में चल रही सौंदर्यीकरण की योजनाओं को लेकर अधिकारियों व ठेकेदारों को दिया निर्देश रांची : नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह ने बिरसा मुंडा स्मृति पार्क निर्माण, बिरसा मुंडा जेल संरक्षण, करमटोली तालाब और मोरहाबादी मैदान सौंदर्यीकरण की समीक्षा की. उन्होंने अंतरराज्यीय बस टर्मिनल व ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण […]

विज्ञापन
नगर विकास सचिव ने शहर में चल रही सौंदर्यीकरण की योजनाओं को लेकर अधिकारियों व ठेकेदारों को दिया निर्देश
रांची : नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह ने बिरसा मुंडा स्मृति पार्क निर्माण, बिरसा मुंडा जेल संरक्षण, करमटोली तालाब और मोरहाबादी मैदान सौंदर्यीकरण की समीक्षा की. उन्होंने अंतरराज्यीय बस टर्मिनल व ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण के लिए बनायी योजनाओं की भी जानकारी ली.
श्री सिंह ने अधिकारियों, ठेकेदारों और परामर्शियों को मोरहाबादी क्षेत्र में सौंदर्यीकरण के नाम पर कंक्रीट का कोई भी काम नहीं करने के निर्देश दिये. मैदान परिसर के चारों तरफ सड़क के किनारे पाथ-वे व जॉगिंग ट्रैक का निर्माण करने को कहा. साथ ही मैदान के आसपास के भवनों व पेड़ों पर लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये.
जॉगिंग ट्रैक के किनारे जमीन पर लाइट लगाने के लिए कहा. उन्होंने मोरहाबादी में लगने वाले सब्जी बाजार के लिए मार्केट का निर्माण करने की जरूरत बतायी. मार्केट में गेमिंग जोन और फूड कोर्ट भी बनाने के लिए कहा. सचिव ने मैदान से तीन एलइडी स्क्रीन किनारे करने के लिए भी कहा.
बिरसा मुंडा स्मृति पार्क के लिए देखा प्रेजेंटेशन
सचिव ने बिरसा मुंडा जेल परिसर के संरक्षण को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया. उन्होंने बिरसा मुंडा स्मृति
पार्क में बनने वाले वॉच टावर और रिवॉल्विंग रेस्टोरेंट का
पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन भी देखा. सचिव ने कहा कि पार्क परिसर में लगभग 125 मीटर ऊंचा वाॅच टावर बनाया जाये. टावर पर रिवोल्विंग रेस्टोरेंट निर्मित किया जाये. 50 से 60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पार्क में विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की जायेगी. लाइट एंड साउंड शो की भी व्यवस्था होगी. वहां सड़क के किनारे गाड़ियों के ठहरने के लिए पार्किंग प्लेस चिह्नित कर व्यवस्थित किया जायेगा.
बीएयू की जमीन पर आइएसबीटी बनाने की सहमति
श्री सिंह ने बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की जमीन पर अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल बनाने की सहमति दी. परामर्शी कंपनी को आगे की कार्यवाही का निर्देश दिया. कहा कि बस टर्मिनल के लिए सरकार जल्दी ही टेंडर करना चाहती है.
बैठक में सुकुरहुटू में प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर के लिए जमीन की उपलब्धता पर चर्चा की गयी.
उन्होंने जिला प्रशासन के साथ बैठक कर ट्रांसपोर्ट नगर के लिए
जरूरी जमीन स्थानांतरित कराने के निर्देश दिये. बैठक में नगर
विकास विभाग के साथ रांची नगर निगम, जुडको व परामर्शी
कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola