रांची : विद्यार्थियों के बौद्धिक, आध्यात्मिक व मनोवैज्ञानिक विकास पर रहेगा जोर

Updated:
विज्ञापन

रांची : मसीही ईशशास्त्र अध्ययन केंद्र, संत अलबर्ट कॉलेज के शासी निकाय की दो दिवसीय बैठक गुरुवार को शुरू हुई. इसमें विद्यार्थियों के बौद्धिक, आध्यात्मिक व मनोवैज्ञानिक विकास पर बल देने का निर्णय लिया गया़ नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने और उनकी हिंदी व अंगरेजी भाषाओं को परिष्कृत करने पर भी विचार हुआ़ यह जानकारी […]

विज्ञापन
रांची : मसीही ईशशास्त्र अध्ययन केंद्र, संत अलबर्ट कॉलेज के शासी निकाय की दो दिवसीय बैठक गुरुवार को शुरू हुई. इसमें विद्यार्थियों के बौद्धिक, आध्यात्मिक व मनोवैज्ञानिक विकास पर बल देने का निर्णय लिया गया़ नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने और उनकी हिंदी व अंगरेजी भाषाओं को परिष्कृत करने पर भी विचार हुआ़ यह जानकारी कॉलेज के रेक्टर फादर दीपक ताऊरो ने दी है़
उन्होंने बताया कि यह संस्थान हर साल 20 मसीही पुरोहित तैयार करता है, जो झारखंड के अतिरिक्त छत्तीसगढ़, बिहार व ओड़िशा में अपनी सेवा देते हैं. एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि विद्यार्थियों की संख्या में कमी आ रही है़
गुरुवार को रेक्टर दीपक ताऊरो व फादर जॉन क्रास्टा ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की. बैठक में बिशप फेलिक्स टोप्पो, बिशप तेलेस्फोर बिलुंग, बिशप थियोडोर मास्करेन्हास, बिशप विलियम डिसूजा, बिशप इमानुएल केरकेट्टा, बिशप एलेक्स डायस, बिशप विनय कंडुलना, बिशप आनंद जोजो, फादर जोसफ मरियानुस कुजूर सहित झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार व ओड़िशा से आये कई बिशप व शासी निकाय के सदस्य मौजूद थे़
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola