रांची : सर्पदंश के मरीज बढ़े रिम्स में एंटी वेनम का स्टॉक बढ़ाने का निर्देश
Updated at : 26 Jul 2018 5:21 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रिम्स में सर्पदंश के मरीजों की संख्या बढ़ गयी है. ऐसे में रिम्स निदेशक डॉ आरके श्रीवास्तव ने एंटी वेनम का पर्याप्त स्टॉक इमरजेंसी में रखने को कहा है. उन्होंने कहा कि हर हाल में 400 का स्टॉक हर समय उपलब्ध होना चाहिए. बुधवार को रिम्स इमरजेंसी में विभिन्न स्थानों से करीब चार […]
विज्ञापन
रांची : रिम्स में सर्पदंश के मरीजों की संख्या बढ़ गयी है. ऐसे में रिम्स निदेशक डॉ आरके श्रीवास्तव ने एंटी वेनम का पर्याप्त स्टॉक इमरजेंसी में रखने को कहा है. उन्होंने कहा कि हर हाल में 400 का स्टॉक हर समय उपलब्ध होना चाहिए. बुधवार को रिम्स इमरजेंसी में विभिन्न स्थानों से करीब चार मरीज इलाज के लिए भर्ती हुए. पतरातू के बिंजा झापर का रहने वाली एक महिला को रिम्स में भर्ती कराया गया.
परिजन मरीज के साथ सांप को भी लेकर आये थे. महिला का दामाद ने बताया कि पहले वह गांव में झाड़-फूंक कराया, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ. इसके बाद उसे रिम्स में भर्ती कराया गया. डॉ आरके श्रीवास्तव ने लोगों से कहा कि सांप के डंसने के बाद तुरंत अस्पताल ले आये. झाड़-फूंक व अंधविश्वास में नहीं पड़े, इससे मरीज की जान पर बन आती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




