पत्थलगड़ी और मिशनरीज ऑफ चैरिटी मामले पर केंद्र ने झारखंड सरकार से मांगी रिपोर्ट
Updated at : 12 Jul 2018 7:06 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : पत्थलगड़ी और मिशनरीज ऑफ चैरिटी मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गृह विभाग से रिपोर्ट मांगी है. गृह मंत्रालय ने इससे संबंधित पत्र भेजा है. खूंटी में 26 जून को पत्थलगड़ी के दौरान इसके समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हो गयी थी. पत्थलगड़ी समर्थक सांसद कड़िया मुंडा के आवास से तीन हाउस […]
विज्ञापन
रांची : पत्थलगड़ी और मिशनरीज ऑफ चैरिटी मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गृह विभाग से रिपोर्ट मांगी है. गृह मंत्रालय ने इससे संबंधित पत्र भेजा है. खूंटी में 26 जून को पत्थलगड़ी के दौरान इसके समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हो गयी थी. पत्थलगड़ी समर्थक सांसद कड़िया मुंडा के आवास से तीन हाउस गार्ड सहित चार पुलिसकर्मियों को अगवा कर लिया था.
27 जून को भी घाघरा में पत्थलगड़ी समर्थकों व पुलिस के बीच झड़प हुई थी. इस दौरान ग्रामीण बिरसा मुंडा की मौत हो गयी थी. 19 जून को कोचांग क्षेत्र में मिशन स्कूल से नुक्कड़ नाटक में शामिल पांच महिलाओं का अगवा कर उनके साथ गैंग रेप किया था. वहीं, मिशनरीज ऑफ चैरिटी की रांची शाखा की ओर से बच्चों को बेचने का मामला सामने आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




