जूते के फीते से गला दबाकर दो महीने की बच्ची को मार डाला, श्मशान के पास स्वर्णरेखा नदी में मिला शव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jul 2018 2:49 PM
रांची : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वर्णरेखा पुल के नीचे श्मशान घाट के पास एक दो महीने की बच्ची का शव मिला है. बच्ची की गला दबाकर हत्या की गयी है. श्मशान घाट में काम करने वाले गणेश राम की सूचना पर पुलिस ने बच्ची का शव बरामद किया. गणेश राम ने […]
रांची : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वर्णरेखा पुल के नीचे श्मशान घाट के पास एक दो महीने की बच्ची का शव मिला है. बच्ची की गला दबाकर हत्या की गयी है. श्मशान घाट में काम करने वाले गणेश राम की सूचना पर पुलिस ने बच्ची का शव बरामद किया.
गणेश राम ने बताया कि रोजाना की तरह वह बुधवार को शौच करने के लिए 7 बजे सुबह स्वर्णरेखा नदी के किनारे जा रहा था. नदी किनारे उसे एक नवजात बच्ची दिखी. पास जाकर देखा तो बच्ची मृत थी. वह घबरा गया. तुरंत 100 नंबर डायल कर पुलिस को इसकी सूचना दी.
इसे भी पढ़ें : झारखंड : नक्सली हमले में CRPF का जवान शहीद, मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कही ये बात
सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची. नवजात बच्ची के शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने पाया कि काले रंग के जूते के फीते से बच्ची की गला घोंटकर हत्या की गयी है. हत्यारों ने नवजात की जान लेने के बाद उसके गले से फीता निकालने तक की जहमत नहीं उठायी.
टेट्रा से सूचना मिलनेपर 19 नंबर पेट्रोलिंग के एएसआइ ईश्वर दयाल गश्ती दल के साथ मौके पर पहुंचे. गमछा से बच्ची के शव को ढंका और पोस्टमार्टम के लिएतत्काल रिम्सभिजवादिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










