रांची : रथयात्रा के लिए 11 से शुरू होगा कंट्रोल रूम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jul 2018 8:21 AM
विज्ञापन
रांची : जगन्नाथपुर मंदिर परिसर स्थित नीलाद्री भवन में रविवार को जगन्नाथपुर रथ यात्रा की तैयारी की समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान आयोजकों व जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव भी मिले हैं. एसडीओ अंजलि यादव ने 10 जुलाई से ही मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई वाटर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. वहीं, बैठक में […]
विज्ञापन
रांची : जगन्नाथपुर मंदिर परिसर स्थित नीलाद्री भवन में रविवार को जगन्नाथपुर रथ यात्रा की तैयारी की समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान आयोजकों व जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव भी मिले हैं. एसडीओ अंजलि यादव ने 10 जुलाई से ही मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई वाटर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. वहीं, बैठक में नगर निगम के पदाधिकारियों को साफ-सफाई के लिये चिह्नित जगहों के अलावा मंदिर परिसर में भी सफाई कर्मी देने का निर्देश दिया गया.
आयोजकों ने बताया कि शुरुआत के तीन दिन पूर्व रोड के किनारे मोरम मिट्टी बिछाने का कार्य किया जाता है, जिसके कारण बड़े वाहनों के आवागमन में दिक्कत होती है. इस पर सहायक जिला खनन पदाधिकारी को मेला शुरुआत होने के पांच दिन पूर्व समतलीकरण का कार्य कराने का निर्देश दिया गया. मेला में 11 जुलाई से कंट्रोल रूम चालू कर दिया जायेगा. साथ ही पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी शुरू कर दी जायेगी.
तैयारी में जुटी डिजास्टर मैनेजमेंट टीम : मेला की सुरक्षा के ध्यान को ध्यान में रखते हुए स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट टीम भी मेला के तैयारी में जुट गयी है. एसडीओ अंजलि यादव ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरा को भी देखा. मेला परिसर में और भी कुछ जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने को कहा है. बैठक में सभी संबंधित विभागों व आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे.
बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान
बैठक में निर्णय लिया गया कि जगन्नाथपुर मेला को चाइल्ड फ्रेंडली मेला घोषित करते हुए बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. मेला में अपने परिवार से बिछड़े बच्चों को एलइडी के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया जायेगा, ताकि बच्चा जल्द अपने परिजन से मिल सके. गुमशुदा बच्चों को सुरक्षित आश्रय देने के लिए नजदीक के शेल्टर होम को चिह्नित किया जायेगा. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मेला के लिए हेल्पलाइन नंबर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










