लोगों को धक्का मार पिस्टल लहराते भाग निकले अपराधी
Updated at : 08 Jul 2018 3:45 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों के बारे जुटा रही है जानकारी घटना के दौरान पुलिस कर रही थी चौराहों पर चेकिंग, फिर भी हाथ नहीं आये अपराधी रांची : लालपुर सब्जी बाजार में जिस वक्त अपराधियों ने शिव प्रसाद को गोली मारी उस समय वहां आस-पास काफी भीड़ थी. लेकिन गोली चलने की […]
विज्ञापन
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों के बारे जुटा रही है जानकारी
घटना के दौरान पुलिस कर रही थी चौराहों पर चेकिंग, फिर भी हाथ नहीं आये अपराधी
रांची : लालपुर सब्जी बाजार में जिस वक्त अपराधियों ने शिव प्रसाद को गोली मारी उस समय वहां आस-पास काफी भीड़ थी. लेकिन गोली चलने की आवाज सुनते ही लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गयी, जबकि कई लोग वहां जुट गये. घटना को सामने से देखने वाले कुछ लोगों ने बताया कि भाग रहे अपराधियों को स्थानीय लोगों ने पकड़ने का प्रयास भी किया. लेकिन अपराधी धक्का मारते हुए और पिस्टल लहराते हुए भागने लगे, जिसके कारण अपराधियों को किसी ने पकड़ने की हिम्मत नहीं दिखायी. एक चश्मदीद के अनुसार स्कूटी सवार दोनों अपराधी बिना हेलमेट के थे. पीछे बैठे अपराधी के पास पिस्टल था. पुलिस को आशंका है कि जिस तरीके से घटना को अंजाम दिया है, उससे ऐसा लगता है कि अपराधी ने संभवत: सुपारी लेकर हत्या की होगी. हालांकि घटना के पीछे किसी दूसरी लड़की का विवाद तो नहीं, पुलिस इस बिंदु पर भी जानकारी एकत्र कर रही है.
दूसरी तरफ, जिस तरह से घटना के बाद अपराधी आराम से भाग निकले, उससे पुलिस की सुरक्षा- व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं. क्योंकि घटना के दौरान सभी चौक-चौराहों पर पुलिस चेकिंग कर रही थी. चेकिंग शराब पीकर कार और बाइक चलाने वालों की हो रही थी. वहीं विभिन्न थानों की पुलिस भी गश्ती पर थी. लालपुर चौक पर भी पुलिस तैनात थी. इसके बावजूद अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद अाराम से भाग निकले. फिलहाल, पुलिस घटना स्थल और लालपुर चौक के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरा के जरिये स्कूटी सवार संदिग्ध लोगों की पहचान करने में जुटी है. पुलिस शिव प्रसाद के मोबाइल नंबर से यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि उसे किसी ने फोन करके तो वहां नहीं बुलाया था. इसके अलावा भी पुलिस अन्य बिंदुओं पर जांच कर शूटरों के बारे जानकारी एकत्र करने का प्रयास कर रही है.
घटना के दौरान एक ही फायरिंग हुई है और शिव प्रसाद को भी एक ही गोली लगी है. पुलिस प्रयास कर रही है कि अपराधियों की पहचान कर ली जाये, ताकि शीघ्र ही गिरफ्तारी हो सके.
अनीश कुमार गुप्ता, एसएसपी रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




