आनंदपुर : चालक को बच्चा चोर समझ किया अधमरा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
प्रखंड के झारबेड़ा में ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ कर रायकेरा के महेश लोहार (30) को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. उसे रात भर बंधक बनाये भी रखा गया. महेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसके परिजन उसे राउरकेला ले गये है, जहां उसका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार, महेश गाड़ी चलाता है. […]
विज्ञापन
प्रखंड के झारबेड़ा में ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ कर रायकेरा के महेश लोहार (30) को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. उसे रात भर बंधक बनाये भी रखा गया.
महेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसके परिजन उसे राउरकेला ले गये है, जहां उसका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार, महेश गाड़ी चलाता है. शनिवार की रात लगभग नौ बजे झारबेड़ा के भूतपूर्व उपमुखिया सेवीयन गुड़िया के बुलावे पर वह मरीज को लाने झारबेड़ा जा रहा था.
उसी दौरान झारबेड़ा में ग्रामीणों ने उसे रोककर पूछताछ की. जानकारी देने के बावजूद ग्रामीणों ने महेश के साथ मारपीट की. सुबह जब रायकेरा के ग्रामीणों और महेश के घरवालों को इसकी सूचना मिली तो महेश के परिजन झारबेड़ा गये और वहां से उसे राउरकेला ले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन