अनिगड़ा पहुंची तीन सदस्यीय टीम, भाजपा ने कहा, कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं

Updated:
विज्ञापन

रांची : तीन जवानों को अगवा करने की घटना की जानकारी लेने प्रदेश भाजपा की तीन सदस्यीय टीम गुरुवार को अनिगड़ा पहुंची. दल में प्रदेश भाजपा के महामंत्री दीपक प्रकाश, उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा व मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू थे. सभी ने सांसद के पुत्र जगन्नाथ मुंडा से मुलाकात की. मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष काशीनाथ […]

विज्ञापन
रांची : तीन जवानों को अगवा करने की घटना की जानकारी लेने प्रदेश भाजपा की तीन सदस्यीय टीम गुरुवार को अनिगड़ा पहुंची. दल में प्रदेश भाजपा के महामंत्री दीपक प्रकाश, उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा व मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू थे.
सभी ने सांसद के पुत्र जगन्नाथ मुंडा से मुलाकात की. मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष काशीनाथ महतो, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष ओपी कश्यप भी मौजूद थे. दीपक प्रकाश ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा पत्थलगड़ी को एक परंपरा मानती है. पत्थलगड़ी की पारंपरिक पद्धति का सम्मान भी करती है.
लेकिन दुर्भाग्य से पत्थलगड़ी के नाम पर भारत के संविधान व देश के खिलाफ ऐसी चीजों को लिखना और लोगों को भड़काने का षड्यंत्र रचा जा रहा है. कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है. भाजपा प्रदेश कमेटी षड्यंत्रकारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जल्द डीजीपी व मुख्यमंत्री से मिलेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola