21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रांची : सीएनआइ छोटानागपुर डायसिस की पहली महिला पादरी होंगी सोमा भाटकर

रांची : बाइबल सोसाइटी आॅफ इंडिया, रांची ऑग्जीलरी की वरीय सचिव सोमा भाटकर छोटानागपुर डायसिस, चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया की पहली महिला पादरी बनेंगी़ बिशप बीबी बास्के ने बताया कि उनका पुरोहिताभिषेक जुलाई में संभव है़ उनका डिकन अभिषेक पिछले साल हुआ था़ उनके अतिरिक्त मंजू मिंज को भी डिकनेस का दर्जा प्राप्त है़ छोटानागपुर […]

रांची : बाइबल सोसाइटी आॅफ इंडिया, रांची ऑग्जीलरी की वरीय सचिव सोमा भाटकर छोटानागपुर डायसिस, चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया की पहली महिला पादरी बनेंगी़ बिशप बीबी बास्के ने बताया कि उनका पुरोहिताभिषेक जुलाई में संभव है़ उनका डिकन अभिषेक पिछले साल हुआ था़ उनके अतिरिक्त मंजू मिंज को भी डिकनेस का दर्जा प्राप्त है़
छोटानागपुर डायसिस चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया के 26 डायसिस में से एक है़ सीएनआइ के कई अन्य डायसिस में पहले से महिला पादरी हैं. सीएनआइ छोटानागपुर डायसिस में तीन कमीशंड सिस्टर्स हैं, जिन्हें चर्च में विशेष सेवकाई के लिए चुना गया है़ जीइएल चर्च छोटानागपुर, असम और एनडब्ल्यूजीइएल चर्च में कई महिला पादरी हैं. रोमन कैथोलिक चर्च में महिलाओं काे पुरोहित का दर्जा नहीं दिया जाता़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें