BREAKING NEWS
रांची : आंगनबाड़ी कर्मियों की हड़ताल 19वें दिन भी जारी
रांची : मानदेय वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है. शुक्रवार को हड़ताल का 19वां दिन था. झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के बैनर तले राजभवन के समक्ष चल रही इस हड़ताल को विभिन्न जिला व प्रखंड अध्यक्षों ने संबोधित किया. इनमें पंपा मल्लाह, शहनाज खातून, सुमन कुमारी, राखी […]
रांची : मानदेय वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है. शुक्रवार को हड़ताल का 19वां दिन था.
झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के बैनर तले राजभवन के समक्ष चल रही इस हड़ताल को विभिन्न जिला व प्रखंड अध्यक्षों ने संबोधित किया. इनमें पंपा मल्लाह, शहनाज खातून, सुमन कुमारी, राखी देवी, संगीता देवी, रीता देवी, रीता मिंज, मंजुला कच्छप व सीता तिग्गा सहित बाल मुकुंद सिन्हा शामिल हैं. इधर, यूनियन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बाल मुकुंद सिन्हा ने कहा है कि मानदेय वृद्धि होने तक यह हड़ताल जारी रहेगी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement