Advertisement
प्रदेश कांग्रेस में नये लोगों को मिलेगी जवाबदेही
रांची : प्रदेश कांग्रेस में नये लोगों को जवाबदेही दी जायेगी़ प्रदेश स्तर पर सांगठनिक फेरबदल होगा़ दो दर्जन से ज्यादा जिलाध्यक्ष भी बदले जा सकते है़ं केंद्रीय नेतृत्व ने फेरबदल का खाका लगभग तैयार कर लिया है़ पिछले दो दिनों से प्रदेश कांग्रेस के नेता दिल्ली में जमे है़ं रविवार को जोनल कोऑर्डिनेटर के […]
रांची : प्रदेश कांग्रेस में नये लोगों को जवाबदेही दी जायेगी़ प्रदेश स्तर पर सांगठनिक फेरबदल होगा़ दो दर्जन से ज्यादा जिलाध्यक्ष भी बदले जा सकते है़ं केंद्रीय नेतृत्व ने फेरबदल का खाका लगभग तैयार कर लिया है़ पिछले दो दिनों से प्रदेश कांग्रेस के नेता दिल्ली में जमे है़ं
रविवार को जोनल कोऑर्डिनेटर के साथ प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार बैठे़ संगठन को जमीनी स्तर पर दुरुस्त करने को लेकर चर्चा हुई़ संगठन में कुछ नये पद भी सृजित किये जा सकते है़ं
जोनल कोऑर्डिनेटर केशव महतो कमलेश, रमा खलखो, अशोक चौधरी, भीम कुमार व सुल्तान अहमद शामिल हुए़ जोनल कोऑर्डिनेटर से जिला स्तर पर की गयी रायशुमारी और सांगठनिक स्थिति की जानकारी ली गयी़ उल्लेखनीय है कि रांची जिला में नये अध्यक्ष की तलाश हो रही है़ इसके साथ विधानसभा प्रभारी बनाये पर भी संगठन के अंदर विचार-विमर्श किया जा रहा है़
बदले जा सकते हैं इन जिलों के अध्यक्ष : रांची महानगर, धनबाद, रामगढ़, हजारीबाग, पलामू, लातेहार, पाकुड़, जामताड़ा, साहेबगंज, कोडरमा, गिरिडीह व अन्य जिले़
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement