ePaper

झारखंड : रघुवर कैबिनेट से मगही, भोजपुरी, मैथिली व अंगिका को द्वितीय भाषा का दर्जा

Updated at : 21 Mar 2018 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : रघुवर कैबिनेट से मगही, भोजपुरी, मैथिली व अंगिका को द्वितीय भाषा का दर्जा

रांची : झारखंड की रघुवर दास कैबिनेट की बैठक में आज मगही, भोजपुरी, मैथिली तथा अंगिका को झारखंड राज्य की द्वितीय भाषा घोषित करने के लिए बिहार राजभाषा (झारखंड संशोधन) अध्यादेश 2018 के प्रारूप को स्वीकृति दे दी गयी. ज्ञात हो कि इससे पूर्व झारखंड राज्य में 12 भाषाओं उर्दू, संथाली, मुंडारी, हो, खड़िया, कुरुख(उरांव), […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड की रघुवर दास कैबिनेट की बैठक में आज मगही, भोजपुरी, मैथिली तथा अंगिका को झारखंड राज्य की द्वितीय भाषा घोषित करने के लिए बिहार राजभाषा (झारखंड संशोधन) अध्यादेश 2018 के प्रारूप को स्वीकृति दे दी गयी. ज्ञात हो कि इससे पूर्व झारखंड राज्य में 12 भाषाओं उर्दू, संथाली, मुंडारी, हो, खड़िया, कुरुख(उरांव), कुरमाली, खोरठा, नागपुरी, पंचपरगनिया, बांग्ला और उड़िया भाषा को द्वितीय राजभाषा का दर्जा दिया जा चुका है.


विशिष्ट इंडिया रिजर्व का मुख्यालय परिवर्तित

मंत्रिपरिषद ने विशिष्ट इंडिया रिजर्व (आदिम जनजाति) बटालियन का मुख्यालय दुमका की जगह पाकुड़ किये जाने को मंजूरी दी. वर्ष 2015 में विशिष्ट इंडिया रिजर्व (आदिम जनजाति) बटालियन का गठन किया गया था.

वेतन भत्ता और पेंशन नियमावली में संशोधन

झारखंड विधानसभा सदस्यों का वेतन भत्ता और पेंशन नियमावली 2015 में संशोधन को मंजूरी दी है.

धनवार नगर पंचायत का गठन

गिरिडीह जिले के धनवार अंचल के चार राजस्व गांवों को मिला कर धनवाधनवार नगर पंचायत बनाने का निर्णय लिया गया है.

अग्निशमन सेवा केलिए हाइड्रोलिक प्लेटफार्म खरीद को मंजूरी

अग्निशमन सेवा के लिए आपदा प्रबंधन के द्वारा रांची शहर के लिए 55 मीटर की ऊंचाई का एक और जमशेदपुर और धनबाद शहर के लिए 42 मीटर की ऊंचाई का एक-एक हाइड्रोलिक प्लेटफार्म खरीद करने की स्वीकृति दी गयी है.

बहुउद्देशीय परीक्षा भवन के लिए स्वीकृति

वित्तीय वर्ष 2017-18 में विश्वविद्यालयों हेतु राज्य के प्रत्येक जिले में चरणबद्ध तरीके से बहुउद्देशीय परीक्षा भवन के निर्माण हेतु राशि 48 करोड़ 72 लाख 25हजार रुपये मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है.र नगर पंचायत बनाने को स्वीकृति दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola